वरिष्ठ पत्रकार मनोज राजपूत को सदमा, पिता का निधन
डेराबस्सी,
डेराबस्सी से दैनिक भास्कर अखबार के वरिष्ठ पत्रकार मनोज राजपूत को उस समय गहरा सदमा लगा जब उनके पिता पूर्व फ्लाइंग ऑफिसर श्री राम रतन का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें इंडस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। आज उनके शव का डेराबस्सी के रामबाग श्मशानघाट में धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।
श्री राम रतन मूल रूप से बलाचौर के रहने वाले थे जिन्होंने 40 वर्षों तक विभिन्न पदों पर भारतीय वायु सेना में सेवा की। उनके परिवार में पत्नी सुशीला देवी, दो बेटे मनोज राजपूत और हरीश राजपूत, बेटी अनीता और उनका पूरा परिवार है। श्री राम रतन ने अपनी नेक कमाई से जमीन खरीद कर सरस्वती विहार में सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ जी का मंदिर स्थापित किया, जहाँ हर वर्ष एक विशाल भंडारा और जागरण होता है।
निधन पर हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा, पूर्व विधायक एनके शर्मा, कांग्रेस नेता दीपिंदर ढिल्लों, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती आशु उपनेजा समेत प्रेस क्लब सब डिवीजन डेराबस्सी के अध्यक्ष रणवीर सिंह, महासचिव गुरजीत ईस्सापुर, अनिल शर्मा, सुखविंदर सिंह, उज्जवल शर्मा, विद्या सागर, यशपाल चौहान, चंद्रपाल अत्री, अतर सिंह, शाम सिंह संधू, इकबाल सिंह, दिनेश मित्तल, सुरजीत सिंह, पुष्पिंदर कौर, रोहित सैनी, सुरिंदर पुरी, हरदीप सिंह, संजीव सैनी, गुरविंदर बब्बू और विभिन्न शहर की हस्तियों ने गहरी संवेदना प्रकट की है।
