स्पार्क और सरप्राइज़: ‘पश्मीना - धागे मोहब्बत के’ में लीनेश मट्टू ऋषि की भूमिका निभाते दिखेंगे
मुंबई: सोनी सब का अनोखा शो ‘पश्मीना - धागे मोहब्बत के’ पश्मीना (ईशा शर्मा) और राघव (निशांत मलकानी) की दिल छू लेने वाली लेकिन चुनौतीपूर्ण प्रेम कहानी को प्रदर्शित करता है। हाल ही में, कहानी में एक नाटकीय मोड़ आया क्योंकि पश्मीना और प्रीति (गौरी प्रधान) अविनाश (हितेन तेजवानी) की असलियत को सबके सामने उजागर करने के लिए मुंबई चले गईं।
यह शो पश्मीना के जीवन में एक नए सदस्य के रूप में प्रतिभाशाली और प्रसिद्ध अभिनेता लीनेश मट्टू का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जबकि पश्मीना अविनाश के साथ अपने रिश्ते की जटिलताओं और राघव के प्रति अपने प्यार की मुश्किलों से गुज़र रही है, इस नए किरदार ऋषि की एन्ट्री से कहानी में ड्रामा और भी बढ़ जाएगा। राघव का बचपन का दोस्त, ऋषि पूरी तरह से सकारात्मक व्यक्ति है, परिवार के प्रति समर्पित है, और हमेशा खुशियां फैलाता रहता है। उसके एक संभावित प्रेमी के रूप में पश्मीना के जीवन में आने से, राघव के साथ पश्मीना का सफर और भी जटिल बन जाएगा, जिससे दर्शक उत्सुकता से इस बात की प्रतीक्षा करेंगे कि आखिरकार वह किसे चुनेगी।
ऋषि का किरदार निभाने वाले लीनेश मट्टू ने कहा, “मैं पश्मीना का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं, एक ऐसा शो जिसने टेलीविज़न कॉन्टेंट के लिए नए मानक स्थापित किए हैं। अपनी अनूठी और दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी के साथ, जिसे मुख्य रूप से कश्मीर के लुभावने परिदृश्यों में फिल्माया गया है, यह शो पूरी तरह से अलग है। मैं अपनी ऋषि की भूमिका को लेकर उत्साहित हूं। यह एक जीवंत किरदार है जो पश्मीना की बिखरी हुई दुनिया में सकारात्मकता लाने के लिए तैयार है। मेरा मानना है कि ऋषि की एंट्री पश्मीना और राघव दोनों की ज़िंदगी बदल देगी। यह किरदार शो और पश्मीना के जीवन में नया अध्याय खोलेगा, और मैं इस प्रेम त्रिकोण पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं।”
पश्मीना - धागे मोहब्बत के देखते रहें, हर सोमवार से शनिवार रात 10:30 बजे, केवल सोनी सब पर
