एस. एस. तिवारी का जन्मदिन
धूमधाम से मनाया गया
लेखक और जाने-माने फिल्म निर्माता एस. एस. तिवारी( भोजपुरी सुपर स्टार ,गायक और सांसद मनोज तिवारी के बड़े भाई ) का जन्मदिन गत
20 जनवरी, को गोरेगांव (मुंबई) के आरे कॉलोनी स्थित मुंबई टाइम्स कैफ़े अंतर्गत इमरल्ड क्लब,रॉयल पाम ,मयूर नगर में धूमधाम से मनाया गया । ज्ञातव्य है कि एस एस तिवारी जी पूर्व में सेंट्रल गवर्नमेंट के संस्थान ओ एन जी सी में एक वरिष्ठ अधिकारी के रूप में कार्यरत थे और अब उनका रिटायरमेंट हो गया है। वे निर्माता के रूप में पूर्व में दो चर्चित फिल्मों - ' गोरकी पतरकी रे' व ' गोरिया के गोरे गोरे गाल' का निर्माण कर चुके हैँ। इस जन्मदिन अवसर पर तिवारी जी का पूरा परिवार तथा उनके इष्ट मित्र आदि उपस्थित थे।आमंत्रित मेहमानों में निर्माता मुन्ना रिज़वी,ओ एन् जी सी अधिकारी के के चाटर्जी, सुरेंद्र चौरंगकर,फिल्म वितरक चंद्रु धनवानी,निर्माता हेमंत भार्गव, टी वी आर्टिस्ट देवी प्रसाद पाण्डेय,एवं राकेश तिवारी की गरिमामय उपस्थिति रही। तिवारी जी ने सबको धन्यवाद दिया।तिवारी जी के बेटे उदय तिवारी भी एक अभिनेता हैँ ।उन्होंने पूर्व में 'गोरकी पतरकी रे, ' हंटरवाली ' , गोरिया के गोरे गोरे गाल ' तथा खेसारी लाल के साथ फिल्म ' मेहंदी 3' में अभिनय किया था।साथ ही वे भोजपुरी की क्रिकेट लीग सी सी एल के एक जाने माने खिलाड़ी हैँ। उन्होंने बताया कि नववर्ष 2024 में वे अभिनय के क्षेत्र में कुछ नया करेंगे। एस एस तिवारी जी ने बताया कि वे इन दिनों ऐतिहासिक् शासक शेरशाह सूरी की जीवनी पर एक किताब लिख रहे हैँ,जो जल्द प्रकाशित होगीऔर् इस पर फिल्म बनाने की भी योजना है।

