सोनी सब के ‘पश्मीना - धागे मोहब्बत के’ में कौल परिवार के कश्मीर लौटने के कारण राघव और पश्मीना की प्रेम कहानी और अधिक गलतफहमियों से घिर जाती है

 सोनी सब के ‘पश्मीना - धागे मोहब्बत के’ में कौल परिवार के कश्मीर लौटने के कारण राघव और पश्मीना की प्रेम कहानी और अधिक गलतफहमियों से घिर जाती है



मुंबई : सोनी सब का ‘पश्मीना - धागे मोहब्बत के’ दो प्रेमियों, राघव (निशांत मलकानी) और पश्मीना (ईशा शर्मा) की प्रेम कहानी को उजागर कर रहा है, जो गलतफहमियों के कारण एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। हाल के एपिसोड्स में, अतुल (राकेश पॉल) सुनील (अनुज खुराना) को कश्मीर जाने, पश्मीना की दोस्त काजू (आयुषी भाटिया) से माफी मांगने और अपनी हरकतों का पश्चाताप करने के लिए कहता है। इस बीच, कौल परिवार कश्मीर में आयशा (क्रिसन बैरेटो) और राघव की शादी करने की भी योजना बना रहा है।

आगामी एपिसोड्स में, राघव और पश्मीना अपनी बढ़ती गलतफहमियों के कारण एक-दूसरे के प्रति अपनी सच्ची भावनाओं को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। अविनाश (हितेन तेजवानी) एक बार फिर दोनों प्रेमियों को अलग रखने की योजना बनाता है। वह उनके पारिवारिक घर, कौल कॉटेज के संभावित नुकसान का दोष पश्मीना के सिर मढ़ देता है, जिससे राघव की उसके प्रति नाराज़गी बढ़ जाती है। पूरे कौल परिवार के कश्मीर में होने से, टकराव होता है, जिससे राघव और पश्मीना के पुनर्मिलन की यात्रा और भी जटिल हो जाती है। दूसरी ओर, पारस (अंगद हसीजा) पश्मीना से दोस्ती करता है, क्योंकि वह अतीत में अपने विवाह प्रस्ताव के अस्वीकार होने का बदला लेने के गुप्त उद्देश्यों को पूरा करना चाहता है। दर्शक कुछ दिलचस्प घटित होने की उम्मीद कर सकते हैं क्योंकि राघव और पश्मीना गलतफहमियों को दूर करते हुए फिर से साथ आने का रास्ता खोजने की कोशिश कर रहे हैं।

राघव की भूमिका निभाने वाले निशांत मलकानी ने कहा, “कहानी एक दिलचस्प मोड़ ले रही है। राघव, जो जब भी कश्मीर आता था तो हमेशा अकेला होता था, अब उसका पूरा परिवार उसके साथ है, जो कहानी में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा। पारस और पश्मीना को एक साथ देखने की ईर्ष्या, आयशा के साथ उसकी आगामी शादी और अब कौल के कॉटेज को खोने का अतिरिक्त खतरा, वह बहुत कुछ से निपट रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कश्मीर में वापस आकर, वह इन उतार-चढ़ावों से कैसे गुजरेगा।”

पश्मीना की भूमिका निभाने वाली ईशा शर्मा ने कहा, “पश्मीना मुश्किल हालात से गुजर रही है। एक तरफ, पारस उसके लिए दोस्त के भेष में दुश्मन बन रहा है, दूसरी तरफ, उसे कौल कॉटेज को खोने के लिए दोषी ठहराया जा रहा है। ऐसा व्यक्ति जिसके मन में बस प्यार ही हो, उसके लिए यह एक चुनौतीपूर्ण यात्रा होगी। लेकिन मैं पश्मीना के रास्ते में आने वाली इन जटिल भावनाओं को निभाने के लिए उत्साहित हूं और दर्शकों के लिए इन घटनाओं को देखने की प्रतीक्षा करना मुश्किल होगा।”

पश्मीना - धागे मोहब्बत के देखते रहिए, हर सोमवार से शनिवार रात 10:30 बजे, केवल सोनी सब पर

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने