सोनी सब के ‘वंशज’ में युविका की हमशक्ल का सच जानने के लिए डीजे ने उसका पीछा करना शुरू किया

 सोनी सब के ‘वंशज’ में युविका की हमशक्ल का सच जानने के लिए डीजे ने उसका पीछा करना शुरू किया


मुंबई: सोनी सब की दिलचस्प पारिवारिक गाथा, वंशज युविका (अंजलि तत्रारी) के दृढ़ता भरे जीवन को दर्शाती है जहां उसे विरासत की लड़ाई में बार-बार अपनी योग्यता साबित करनी पड़ती है। डीजे (माहिर पांधी) की चालों के कारण, शो में युविका के दुखद अंत के बाद, दर्शक डीजे को युविका के शेयर्स पर कब्ज़ा करके महाजन समूह की कुर्सी तक पहुंचते हुए देखते हैं। 

जबकि कहानी ने एक साल का लीप लिया है, महाजन समूह में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। डीजे और उसकी पत्नी रूही (शीना बजाज) पैरेंट्स बन गए हैं, हालांकि, रूही को अपने बच्चे के पास जाने की अनुमति नहीं है। दूसरी ओर, डीजे की मां गार्गी (परिणीता सेठ) जेल से लौटती है, जिससे डीजे एक भव्य कमबैक पार्टी आयोजित करता है। इसमें नया ट्विस्ट लाने वाली है कोयल (निशा नागपाल), जो डीजे की व्यवसाय सलाहकार और प्रेमिका है। डीजे ने कुछ व्यावसायिक लाभ पाने के लिए यूएसए स्थित मुल्तानी ग्रुप के बेटे को पार्टी में आमंत्रित किया। लेकिन जब युविका की हमशक्ल युक्ति मुल्तानी ने पार्टी में एन्ट्री ली, तो न केवल हर कोई हैरान रह गया बल्कि डीजे भी उत्सुक और सशंकित हो गया। सच्चाई को उजागर करने के लिए दृढ़ संकल्पित, डीजे ने युक्ति की पहचान सामने लाने के लिए अपरंपरागत तरीकों का सहारा लेते हुए, उसे महाजन हाउस में रहने का आमंत्रण दिया।

दिग्विजय का किरदार निभाने वाले माहिर पांधी ने कहा, “युक्ति में युविका का अक्स देखकर डीजे हैरान रह गया है। भले ही उसे अपनी मां गार्गी का बदला लेकर और युविका को आग में जलाकर महाजन साम्राज्य हासिल करने की अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करके कुछ राहत का अनुभव हुआ है, लेकिन युक्ति एक महत्वपूर्ण चुनौती पेश करती है। ऐसा लगता है कि उसका सामना किसी अबूझ पहेली से हो गया हो। जैसे-जैसे कहानी सामने आती है, डीजे खुद को जिज्ञासा और झिझक के बीच फंसा हुआ पाता है, और सच्चाई को उजागर करने के लिए दृढ़ संकल्पित होता जाता है।”

वंशज देखते रहें, हर सोमवार से शनिवार शाम 7 बजे और रात 10 बजे, केवल सोनी सब पर

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने