निशा नागपाल सोनी सब के ‘वंशज’ में कोयल की भूमिका में शामिल हुईं - जो महाजन समूह की साहसी और विचारशील कानूनी सलाहकार हैं

 निशा नागपाल सोनी सब के ‘वंशज’ में कोयल की भूमिका में शामिल हुईं - जो महाजन समूह की साहसी और विचारशील कानूनी सलाहकार हैं


मुंबई, 8 फरवरी 2024: सोनी सब का ‘वंशज’ अपनी जटिल कहानी से दर्शकों को बांधे रखता है, जिसमें जेंडर डायनेमिक्स और विरासत की चुनौतियों को दर्शाया गया है, जहां ऐतिहासिक दृष्टि से पुरुषों को उत्तराधिकारियों के रूप में प्राथमिकता दी गई है। युविका के दुखद निधन के बाद, शो में एक साल का लीप लिया गया है, जिससे कहानी में एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है। हाल के एपिसोड्स में, युविका महाजन (अंजलि तत्रारी) की हमशक्ल युक्ति (अंजलि तत्रारी) की एन्ट्री हुई है, जो डीजे (माहिर पांधी) की कुटिल चालों का सामना करने के लिए तैयार है। यह शो अब एक नए किरदार को पेश करने के लिए तैयार है, जिससे महाजन साम्राज्य के भीतर तूफान आएगा।

निशा नागपाल एक ताकतवर राजनेता की बेटी कोयल की भूमिका में हैं, और अपने साहसी और गुस्ताख रवैये के साथ, कोयल अपने मन की बात कहने से डरती नहीं है। उसकी नज़र डीजे के स्टेटस पर है, जिसे वह एक लक्ज़री लाइफ की टिकट के रूप में देखती है। अपनी सौम्य उपस्थिति के बावजूद, वह दृढ़ है और डीजे की मां गार्गी (परिणीता सेठ) को चुनौती देने से भी नहीं डरती है। कोयल का आगमन निश्चित रूप से शो के पहले से ही गंभीर ड्रामा को और भी बढ़ा देगा, जिससे नए सरप्राइज़ और उत्साह आएंगे।

कोयल का किरदार निभाने वाली, निशा नागपाल ने कहा, “वंशज में कोयल की भूमिका निभाना वाकई रोमांचक रहा है। शुरू से ही, मुझे उसके किरदार का गहन स्वभाव काफी पसंद रहा है, जिसमें उसकी निडरता और महत्वाकांक्षा साफ तौर पर झलकती है। उसकी दुनिया में कदम रखते हुए, मैं उसके व्यक्तित्व को गहराई से समझने और उसकी हरकतों के पीछे के प्रोत्साहन को उजागर करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे यकीन है कि दर्शक कोयल के सफर को काफी पसंद करेंगे क्योंकि वह वंशज की यथास्थिति में तूफान लाएगी। मैं पर्दे पर उसकी कहानी में जान फूंकने के लिए उत्साहित हूं।”

वंशज देखें, हर सोमवार से शनिवार, शाम 7 बजे और 10 बजे, केवल सोनी सब पर!

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने