सांस्कृतिक कार्यक्रमों से संपन्न हुआ विदाई समारोह
प्रोग्राम के अंत में विद्यालय द्वारा पांच विशेष टाइटल देकर 12वीं कक्षा के योग्य विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मिस्टर डीएवी का खिताब 12वीं आर्ट्स के रमन और मिस डीएवी का खिताब 12वीं आर्ट्स की मंतशा के नाम रहा। मोस्ट सिंसियर स्टूडेंट का टाइटल 12वीं कॉमर्स की शिवानी कुमारी को, वेल ड्रेस्ड का अवार्ड 12वीं कॉमर्स के विजय कुमार और डी ए वी ऑलराउंडर का खिताब 12वीं आर्ट्स की प्रिया कुमारी को दिया गया। इसके अतिरिक्त अंकिता और आशिमा दो अध्यापिकाओं को उनके विद्यालय में बेहतरीन योगदान के लिए सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने मिलजुल कर समारोह के पंडाल को सजाया जो कि देखते ही बन रहा था। अंत में प्रिंसिपल महोदय की भावभीनी स्पीच के द्वारा विद्यार्थियों के विदाई समारोह का समापन हुआ । इस प्रोग्राम को रोचक बनाने में ममता सैनी, मीना , समिता आहूजा , रमा, इंदु, भावना, साधना शर्मा, जपनूर और शीतल शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

