लायंस क्लब द्वारा नेत्रदानी जिंदल परिवार को किया सम्मानित
लायंस क्लब अब तक 24 लोगो की नेत्रदान करवा चुका हैं
डेराबस्सी;लायंस क्लब द्वारा आज 82 वर्षीय मुरलीधर जिंदल पुत्र मातुराम निवासी दादपुरा मोहल्ला डेराबस्सी जोकि मरणोपरांत नेत्रदान कर दो लोगो के अंधकारमह जीवन में रोशनी दे थे के परिवार को इस महान कार्य के लिए शॉल और समृति चिह्न देकर सम्मानित किया ।मुरलीधर जिंदल पिछले काफ़ी समह से बीमार चल रहे थे।मुरलीधर जिंदल अपने पीछे दो बेटे मनोज जिंदल और विवेक जिंदल सहित पोते पोतियो से भरपूर परिवार छोड़ कर गये हैं।लायंस क्लब के उपेश बंसल ने बताया कि लायंस क्लब की प्रेरणा से परिवार वालों की सहमति से यह नेत्रदान की परिक्रिया पीजीआई से आये डॉक्टर्स द्वारा की गई।उपेश बंसल ने बताया कि लायंस क्लब अब तक 24 लोगो के नेत्रदान करवा चुका हैं जिससे की 48 लोगो के अंधकारमह जीवन में रोशनी हुई।उन्होंने बताया कि अकेले ट्राइसिटी में 1800 से ज़्यादा लोग बिना आँखों के अंधकारमह जीवन जी रहे हैं उन्होंने लोगो से अपील की कि वो नेत्रदान बारे लोगो को ज़्यादा से ज़्यादा अवेयर करे जिससे की लोगो के जीवन में रोशनी की जा सके।मुरलीधर जिंदल का अंतिम भोग आज राम मंदिर परिसर में डाला गया।जिसमे डेराबस्सी के एमएलए श्री कुलजीत रंधावा ,पूर्व एमएलए श्री एन के शर्मा श्,री दीपेंद्र ढिल्लों ,श्री बन्नी संधू सहित राजनीतिक , धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं समेत डेराबस्सी से काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
