फिल्म “झंडा ऊंचा रहे हमारा” के प्रमोशनल गीत की रिकॉर्डिंग संपन्न
मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित ए बी साउंड रिकॉर्डिंग स्टूडियो में रविवार, 15 मार्च 2026 को फिल्म “झंडा ऊंचा रहे हमारा” के प्रमोशनल गीत की रिकॉर्डिंग सम्पन्न हुई। यह फिल्म ए. के. एंटरप्राइजेज बैनर के अंतर्गत निर्मित की गई है। फिल्म में कलाकारों की लंबी स्टारकास्ट शामिल है, जिनमें अजय सोनकर, एहसान खान, सुनील पाल, जावेद हैदर, रमेश गोयल, प्रदीप काबरा, हेमंत बिर्जे, नीलम सेठ, राहुल्ला खान, भारत विजयी और भूपेंद्र सिंह सहित कई कलाकार नजर आएंगे।
फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य पहले ही पूरा हो चुका है और फिल्म रिलीज के लिए तैयार बताई जा रही है। सिनेमाघरो में प्रदर्शित करने के लिए सेंसर बोर्ड से प्रमाण पत्र मिलना बाकी है। प्रमोशनल गीत को संगीत निर्देशक सिकन्दर शाह ने कंपोज किया है, जबकि प्रसिद्ध गायिका रेखा राव ने अपनी आवाज़ दी है। फिल्म का खूबसूरत बैकग्राउंड म्यूज़िक भी सिकन्दर शाह ने तैयार किया है।
फिल्म की कहानी और निर्देशन अजय सोनकर ने किया है, जबकि स्क्रीनप्ले और डायलॉग शहर रियाज ने लिखे हैं। गीतों के बोल अजय सोनकर, रमेश तिवारी और अहमद सिद्दीकी द्वारा लिखे गए हैं। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी स्वर्गीय दिलीप भावरे और प्रभात ओझा ने संभाली है। गीत रिकॉर्डिंग के अवसर पर फिल्म से जुड़े कई कलाकार, तकनीशियन और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोग भी मौजूद रहे। बता दें कि, यह प्रमोशनल गीत फिल्म के प्रचार अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा और जल्द ही इसे दर्शकों के लिए जारी किया जाएगा।इस फिल्म के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी वरिष्ठ पीआरओ समरजीत द्वारा निभाई जा रही है।


