भावनाओं और संस्कृति की महक लेकर आया ‘रब्ब दा रेडियो 3’ का ट्रेलर, दर्शकों में बढ़ा उत्साह

 भावनाओं और संस्कृति की महक लेकर आया ‘रब्ब दा रेडियो 3’ का ट्रेलर, दर्शकों में बढ़ा उत्साह




चंडीगढ़ – बहुप्रतीक्षित पंजाबी फिल्म रब्ब दा रेडियो 3 का आधिकारिक ट्रेलर आज एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिलीज किया गया। इस खास मौके पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट और टीम मौजूद रही, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे तरसेम जस्सड़ और निमरत खैरा के साथ नवदीप कलेर, रौनक जोशी, शविंदर महल, प्रकाश गाधू, मलकीत रौनी और मनजीत सिंह सहित कई कलाकारों ने कार्यक्रम में शिरकत की। ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म की झलक ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने में सफलता हासिल की।



ट्रेलर में प्यार, पारिवारिक रिश्तों और पंजाबी संस्कृति की गहराई को खूबसूरती से दिखाया गया है। दमदार अभिनय, मधुर संगीत और पुराने दौर की याद दिलाने वाला अंदाज़ इसकी खासियत बनकर सामने आया है। ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों से इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलनी शुरू हो गई है।


मीडिया से बातचीत के दौरान कलाकारों ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और बताया कि इस प्रोजेक्ट में उन्होंने पूरी मेहनत और लगन से काम किया है। फिल्म को वेहली जनता फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया गया है, जिसका निर्देशन हैरी भट्टी ने किया है, जबकि निर्माता मनप्रीत सिंह जोहल हैं।


फिल्म की सिनेमैटोग्राफी जेपी सिंह ने संभाली है। इसके अलावा, निर्मल ऋषि, जतींदर कौर, सुनीता धीर, सीमा कौशल, गुरप्रीत भंगू, रुपिंदर रुपी और अन्य कई कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।


फिल्म का संगीत पहले ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुका है, जिससे इसके प्रति लोगों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। रब्ब दा रेडियो 3 आगामी 3 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों को एक बार फिर भावनाओं, संस्कृति और संगीत से भरपूर कहानी का अनुभव देगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने