जानेमाने गीतकार Rajesh Johari जी के जन्म दिन पर विशेष The Filmwala

जानेमाने गीतकार Rajesh Johari जी के जन्म दिन पर विशेष
रफ़ी साहब से लेकर श्रेया घोषाल तक के गायकों ने गए भजन और गीत 

रफी साहब का गाया हुआ भजन `हरी का ध्यान लगा मन मेरे मिट जाएंगे सब दुख तेरे' इसके अलावा `मेरे श्याम तेरा नाम बोले मन सुबह शाम' `मन रे तन है दुख का गांव'जैसे भजन और इंडी पॉप गीत लिखने वाले गीतकार राजेश जौहरी  एक शख्सियत जिन का जन्म 19 जून 1952 को पिलानी में हुआ।  
मशहूर गीत परी हूं मैं जैसे मशहूर इंडी पॉप गीत लिखने वाले राजेश जोहरी 20 साल की उम्र में सपनों के शहर मुंबई में ट्रेन पकड़ी और अपने सपने सजाने और संवारने के लिए यहां चले आए। तीन भाई वा दो बहनों में राजेश जी तीसरे स्थान पर थे। उन की शादी अर्चना जोहरी से हुई थी जो की एक स्क्रीप्ट राईटर,एंकर और कवी। उन की दो बेटियां रतिका जोहरी और राशि जोहरी है। रतिका जोहरी एक बहुत ही अछि सिंगर है। कई एलबम्स और बहुत सारे टीवी सिरिअल्स में अपनी मधुर आवाज दे चुकी है।दूसरी बेटी राशी जोहरी कोरिओग्राफी,डाइरेक्शन और ऐंकरिंग में है।
                     उनके मुंबई आने के पीछे उनके बड़े भाई आईपीएस श्री राजकमल जोहरी जी का बहुत बड़ा सहयोग रहा और समर्थन रहा। मुंबई आकर उनकी मुलाकात हुई एचएमवी के मुरली मनोहर स्वरूप जी से। जिन्होंने इस सपनों की नगरी में उनकी पहचान दर्ज करवाई और उनका पहला एचएमवी से रिकॉर्ड हुआ चंदरूआत्मा जी का चंचल नैन तिहारे उसके बाद राजेश जोहरी जी के लगातार कई गीत रिकॉर्ड होने शुरू हो गए थे। रफी साहब ने बहुत सारे भजन और गजलें राजेश जोहरी द्वारा लिखी हुई गाई .  उस समय की बड़ी म्यूजिक कंपनियां ने उन के बहुत सारे गीत रिकॉर्ड किए. 80 के दशक में भजन सम्राट अनूप जलोटा ने राजेश जौहरी के कई भजन गए .जिसमें अनूप जलोटा ने अपनी मधुर आवाज से तेरे मन में राम तन में राम इसके अलावा महेंद्र कपूर,हरि ओम शरण, नंदनी शरण, और प्रद्युमन शर्मा द्वारा बहुत सारे भजन गाए गए।  अलीशा चिनॉय का बेबी डॉल,श्वेता शेट्टी का जॉनी जोकर, शान की आवाज में गीत और संगीता राव की आवाज में परी हूं मैं जैसे सुप्रसिद्ध इंडिपॉप गीतों से हिंदी और अंग्रेजी के शब्दों को आपस में मिलाकर कोलोनियल ब्रदर्स ने और राजेश जोहरी जी ने संगीत की दुनिया में एक तरह से हंगामा ही कर दिया हो। भारतीय पॉप की दुनिया में राजेश जौहरी जी ने एक अपना अलग स्थान बनाया। उनकी लिखने की शैली चाहे सुनीता राव का एल्बम `धुआं'वह गीत आज भी सभी को याद है `परी हूं मैं' l एल्बम हल्का नशा में हरिहरन द्वारा गाई हुई गजलें  जौहरी साहब ने ही  लिखी थी।गीत सा नी धा पा कर्नल कजन्स,हरिहरन और लेस्ले लुईस द्वारा बनाया फ्यूजन एल्बम था जो की लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। जो जो द्वारा गया गीत सुबह सुबह जब खिडकी खोले सुपर हिट गीत रहे हैं। इस के  अलावा दूर दर्शन के ऊपर भी उनके सीरियल कोशिश, चंदन का पालना रेशम की डोरी,घर एक मंदिर, सारा आकाश,चित्तौड़ की रानी पद्मिनी का जोहर और राजेश जोहरी जी ने  गीतकार के तोर पर  कल्याण जी आनंद जी.आर डी बर्मन, हरिहरन,जगजीत सिंह,शंकर महादेवन,लुइस बैंक्स,सलीम सुलेमान,बप्पी लहरी,प्रीतम,अनूप जलोटा,अशोक पटकी, लुइस बैंक,मन्ना डे, दत्ता नायक,निखिल कामत,निखिल विनय,राजू सिंह इत्यादि लोगों के साथ काम किया है। उनके बहुत से ऐसे गीत रफी साहब, आशा भोंसले, महेंद्र कपूर, अनूप जलोटा, जगजीत सिंह हरिहरन,भूपिंदर सिंह, मिताली मुखर्जी, सुरेश वाडकर,साधना सरगम, कविता कृष्णमूर्ति, अनवर, अनुराधा पौडवाल, उदित नारायण,कुमार सानू,बाबू सुप्रिओ, अभिजीत भट्टाचार्य, श्रेया घोषाल, मधु श्री,एनी चटर्जी,सुदेश भोसले,कुणाल गांजा वाला, उषा उथुप,शान,सोनू निगम,जसपिंदर नरूला,जो जो चंद्रशेखर गार्गिल, हरि ओम शरण,नंदिनीशरण अदि कुछ एक  नाम है इस के इलावा और बहुत सरे गायक है। जिन्हनो राजेश जोहरी जी के गीतों को अपनी आवाज दी है मुक्ता आर्ट जो की   सुभाष घई की कंपनी है उन्होंने खन्ना एंड अय्यार  फिल्म के गीत लिखे। रेडियो और टीवी के ऊपर अपनी आवाज से भी अपना जादू बिखरे रखा। राजेश जोहरी साहब को बहुत सारे अवार्डों  से भी  सनमाना गया है। एक मार्च 2017 को जोहरी साहब हम सभी को इस दुनिया से छोड़ कर चले गए। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने