राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा आरएमजेएम मिस और मिसेज तीज क्विन ओर बेस्ट सिंगर का आयोजन

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच द्वारा आरएमजेएम मिस और मिसेज तीज क्विन ओर बेस्ट सिंगर 
का आयोजन 
Ambika Sharma
सोनिया मनचंदा 
फरीदाबाद निवासी अम्बिका शर्मा एक राष्ट्रीय संगठन राष्ट्रीय महिला जागृति मंच का संचालन कर रही हैं जो कि 17 राज्यों में महिलाओं के हितों के लिये कार्य कर रहा है। अम्बिका शर्मा संगठन की संस्थापक ओर राष्ट्रीय चेयरपर्सन है। सावन के महीने में तीज का त्यौहार बड़ा ही धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन कोविड 19 जैसी भयंकर बीमारी के चलते तीज पर्व को बाहर मनाना खतरे से भरा था। इसलिए राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा ने अपनी सूझ बूझ से घर बैठे ही एक तीज महोत्सव के रूप में ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रतियोगिता "तीज क्विन 2020" आयोजित की। जिसकी संयोजक हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रेखा  रही। 8 दिनों तक चलने वाली इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में देश के विभिन्न प्रदेशों की टीम ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में चयन की प्रक्रिया विभिन्न स्तर से होकर गुजरी। सबसे पहले जिला स्तर पर यह प्रतियोगिता करवाई गई। जिला स्तर पर करवाई गई प्रतियोगिता में हर जिले से 2 प्रतिभागी चुने गए। 2 प्रतिभागी ने अपने जिले का प्रतिनिधित्व राज्य स्तर पर किया। राज्य स्तर पर चुने गए 2 प्रतिभागियों ने अपने राज्य का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर में किया। जिले से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए उन्हें भी तीन चरणों से होकर गुजरना पड़ा जिसमें लोक संस्कृति से जुड़े सवाल, गीत, प्रश्न व अनुशासन आदि थे।

राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता विभिन्न राज्यों से चुनकर 18 प्रतिभागियों ने अपने प्रतिभा प्रदर्शन किया। इसमें प्रश्नोत्तरी राउंड एक महत्वपूर्ण राउंड था जिसमें लोक संस्कृति और तीज  त्योहारों से जुड़े समझ पर आधारित प्रश्न पूछे गए। सभी चरणों को पार कर मिस ईशा बंसल ने बाजी मार ली और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में वे "मिस तीज क्विन 2020" की हकदार बनी।

"मिसेज तीज क्विन 2020" के मुकाबले में कांटे की टक्कर थी और इसी कांटे की टक्कर में 2 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया। चंडीगढ़ की रेखा महाजन वह रोहतक की निक्की डांगी ने
"आरएमजेएम मिसेज तीज क्वीन 2020" के ताज पर अपना कब्जा करके जमाने को यह दिखा दिया है की लड़की हो या फिर महिला किसी से कम नहीं|

इसी तरह आरएमजेएम बेस्ट सिंगर प्रतियोगिता जिसकी संयोजक महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष धारणा अवस्थी व मध्यप्रदेश संयोजक श्रद्धा शुक्ला रही, में भी राष्ट्रीय सदस्य एवं सभी प्रदेश अध्यक्षों से भी बेटी बचाओ के खुद के गायन के वीडियो मंगवाए गए। चुनाव आवाज, सुर ताल, भाव भंगिमा व शुद्ध उच्चारण के आधार पर किया गया। जिसमें इंदोर से मानसी तिवारी जी प्रथम स्थान और ओर पंजाब से रेश्मा रानी जी व चंडीगढ से सोनिया मनचन्दा जी द्वितीय स्थान पर रही। 

ऑनलाइन प्रतियोगिताएं सुचारू रूप से चलाने के लिए ओर उनकी अथक मेहनत, निष्ठा को देखते हुए संगठन की तरफ से हिसार से रेखा जी, पंचकुला से डिम्पल गर्ग जी, चंडीगढ़ से सोनिया मनचन्दा, महाराष्ट्र से धारणा अवस्थी व मध्यप्रदेश से श्रद्धा शुक्ला को सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता का खिताब दिया गया है।

संगठन की राष्ट्रीय संरक्षक सुश्री चित्रलेखा शर्मा, राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सैनी, राष्ट्रीय प्रभारी सविता मालवीया, मीना द्विवेदी, राष्ट्रीय संयोजक गीता शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहिनी श्रीवास्तव व अन्य राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला सदस्यों ने सभी विजेताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने