ब्लड ब्रदर्स द फेटल फ्रेंडशिप बिटवीन मोहम्मद अली एंड मैलकम एक्स से प्रेरित डॉक्यूमेंट्री II 9 सितंबर 2021 II नेटफ्लिक्स

 

ब्लड ब्रदर्स द फेटल फ्रेंडशिप बिटवीन मोहम्मद अली एंड मैलकम एक्स से प्रेरित डॉक्यूमेंट्री II 9 सितंबर 2021 II नेटफ्लिक्स


नेटफ्लिक्स (netflix)पर मनोरंजन के लिए तो वेब सीरीज आती ही है साथ में ज्ञानवर्धक डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी दिखाई जाती है ऐसी ही एक फिल्म 9 सितंबर को जिसका प्रीमियम होने जा रहा है .बॉक्सर मोहम्मद अली और मैलकम एक्स की दोस्ती पर आधारित और जानकारी भरपूर यह फिल्म आप सब को जरूर देखनी चाहिए।  पुस्तक `ब्रदर्स द फेटल फ्रेंडशिप बिटवीन मोहम्मद अली एंड मैलकम एक्स` से प्रेरित इस डॉक्यूमेंट्री में बहुत से ऐसे दस्तावेज और फोटोस और वीडियोस आपको देखने को मिलेंगे जो आपने जिंदगी में पहले शायद कभी ना देखे हो। यही खूबसूरती है इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म की। बहुत से लोगों को मोहम्मद अली (muhammed ali) और मैलकम एक्स (malcolm x) की दोस्ती के बारे में शायद नहीं पता होगा। इस पुस्तक में यह सब दिया हुआ है और डॉक्यूमेंट्री को और भी बढ़िया तरीके से बनाया गया है।  इसके निर्देशक हैं मार्क्स क्लार्क। जबकि इसके निर्माता खाल गोइंग सोसाइटी के लिए केनिया बैरिस जैसन पैरिस हैं। कार्यकारी निर्माता खालबो इंक सोसाइटी के लिए एजेंट सैमसंग लाइटबॉक्स के लिए जोनाथन चिन्ह और साइमन चीन और साइमन चार्ज है।  ब्लड ब्रदर्स एक बहुत ही मशहूर किताब है। इससे पहले भी क्लार्क ने नेटफ्लिक्स के ऊपर ही अपनी एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज `ऑन साइड मिस्ट्री वॉल्यूम वन` की 6 कड़ियों में से तीन किस्तों का निर्देशन किया था। साथ ही नेटफ्लिक्स डॉक्युमेंट्री कि 3 एपिसोड भी प्रस्तुत किए थे। बात करें लाइट बॉक्स की तो उन्होंने पहले भी एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज `सोफी ए बर्ड इन वेस्ट क्लॉथ` डॉक्यूमेंट्री फीचर `टेल मी यू आई एम`और डॉक्यूमेंट्री सीरीज `डायग्नोसिस` को न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ मिलकर बनाया था। अब इसके ऊपर आप अपने परिवार के साथ इस डॉक्यूमेंट्री को देख सकते हैं जो कि 9 सितंबर 2021 नेटफ्लिक्स के ऊपर रिलीज होने जा रही है।  मोहम्मद अली दुनिया के जाने माने बॉक्सर रहे हैं। उनको इसीलिए ग्रेट मोहम्मद अली कहते हैं।मैलकम एक्स एक अमेरिकी मुस्लिम धर्मगुरु और मानव अधिकार कार्यकर्ता थे जो श्वेत अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन के दौरान काफी लोकप्रिय हुए थे। उन्हें अश्वेतों के अधिकारों के लिए अपनी विवादस्पद  वकालत के लिए भी जाना जाता है।  कुछ लोगों ने एक व्यक्ति मानते हैं जिन्होंने जिन्हें काले अमेरिकियों के खिलाफ अपराधों के लिए सबसे कठोर शब्दों में श्वेत अमेरिका को दोषी ठहराया था। जबकि कुछ इन्हें नस्ल बाद और हिंसा का प्रचार करने का आरोप लगाते रहे हैं साथ में श्वेत उत्पीड़न की बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाते भी रहे हैं। 

ऐसी फिल्मे बहुत कम आती है। आप अपने बच्चों को भी यह ज्ञान वर्धक फिल्म जरूर दिखाएं।9 सितम्बर 2021 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने