भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए दिनेश वैष्णव
भारतीय जनता पार्टी ओ बी सी मोर्चा पंजाब के प्रधान श्री राजिंदर बिट्टा जी की उपस्थिति में उनके दिशा निर्देश अनुसार आज जिला मोहाली के डेरा बस्सी में जिला मोहाली भाजपा ओ बी सी मोर्चा जिला मोहाली का विस्तार किया गया ! बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जोगिन्दर गुजर ने की! जिसमें जिला प्रभारी व पंजाब ओ बी सी सचिव राजवीर सिंह जी व ओ बी सी जिला अध्यक्ष श्री जोगिंदर गुज्जर व महासचिव श्री सूरज भान जी (लालडु) के द्वारा जिला मोहाली की कार्यकरिणी में विस्थार करते हुए भाजपा नेता दिनेश वैष्णव जी को भाजपा ओ बी सी मोर्चा जिला मोहाली का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया ! इस अवसर पर दिनेश वैष्णव ने अपनी नयुक्ति पर सभी सीनियर लीडर साहिबनो का धन्यवाद किया व विश्वास दिलाया की वह अपनी ज़िम्मेवारी तन मन से निभायेंगे !
आज की बैठक में भाजपा पंजाब ओबीसी मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य श्री रविंद्र वैष्णव जी,भाजपा पंजाब कार्यकरिणी सदस्य श्री मुकेश गांधी जी,जिला सचिव राकेश मेहता जी,जिला सचिव रजनीश बहल जी,सोशल मीडिया इंचार्ज निर्मल निम्मा,भाजयुमो जिला मोहाली उपाध्यक्ष सुर्यांश वैष्णव,मंडल डेरा बस्सी अध्यक्ष शिव कुमार जी,भाजयुमो मंडल डेरा बस्सी अध्यक्ष अमन राणा,चमनलाल जी,जोगा सिंह जी,आदि उपस्थित रहे..
Tags:
Dinesh Vaishnav