सखी क्लब की महिलाओं द्वारा हरियाली तीज का त्यौहार मनाया

 सखी क्लब की महिलाओं द्वारा हरियाली तीज का त्यौहार मनाया 


सोनिया मनचंदा 

तीज के अवसर पर पंचकूला की सखी क्लब की महिलाओं द्वारा तीज का त्यौहार मनाया गया। त्यौहार के सी क्रॉस रोड सेक्टर 10 पंचकूला में मनाया गया। सभी महिलाओं ने सुंदर-सुंदर पारंपरिक परिधानों में आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसमें तीज क्वीन अनामिका चौधरी बनी।  प्रथम रनर अप योगिता अरोडा,द्वितीय रनर अप वनिता सिंगला रही।पंक्चुअलिटी विजेता आशिमा चावला रही। फन गेम विजेता योगिता ,नेहा अग्रवाल,नेहा मोदी,स्वाति अरोड़ा,सोनल गोयल ,काविता, वसुंधरा रही।


         इस अवसर पर पंजाबी और हरियाणवी डांस में सोनिया मनचंदा, रितिका, निधि, कविता, रिधिमा मनचंदा द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई।  कार्यक्रम में डॉ प्रतिभा के द्वारा तीज  का पारंपरिक महत्व के बारे में सभी महिलाओं को बताया। हिन्दू पंचांग के अनुसार श्रावण महीने की शुकल पक्ष की तृत्य तिथि को हरियाली तीज के नाम से जाना जाता है। हरियाली तीज का पर्व महिलाओं के सब से प्रिय पर्वों में से एक है। इस दिन व्रत रख कर सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लम्बी आयु की कामना करती है। महिलाओं के द्वारा तीज का त्यौहार बड़े ही सौहार्दपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। माता शिव पार्वती की पूजा के बारे में भी सभी महिलाओं को बताया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने