आज रात 8 बजे जी पंजाबी पर अपने पसंदीदा जोड़े मल्हार और गीत की शादी के साक्षी बनें
ज़ी पंजाबी के सभी दर्शक और इसके शो गीत ढोली के प्रशंसक आज के एपिसोड को देखकर खुश होंगे क्योंकि गीत और मल्हार एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
गीत ने सिमोन और उसके उन अत्याचारों से पूरी तरह छुटकारा पा लिया है जिन्होंने उसके जीवन को संघर्षों से भर दिया था। सारे बुरे वक़्त के बीतने के बाद, आज के एपिसोड में, हम देखेंगे कि सिमोन के बुरे कामों के बारे में सभी औचित्य और खुलासे के बाद, गीत और मल्हार फिर से मिल जाएंगे क्योंकि मेहरा परिवार इनकी शादी की तैयारी करता है और घर में गीत का स्वागत करता है।
अब जबकि गीत और मल्हार एक साथ हैं, तो क्या उनके जीवन की समस्याएं खत्म हो जाएंगी? या सिमोन उनकी खुशियों को भंग करने के लिए एक नई चाल चलेगी? आज रात 8 बजे सिर्फ ज़ी पंजाबी पर गीत और मल्हार की शादी में शामिल होना न भूलें।