नयन की सच्चाई जानने के बाद क्या होगा देवांश का रिएक्शन?
जैसा कि देवांश को आज नयन की शक्ति के बारे में सच्चाई का पता चलता है, ज़ी पंजाबी कार्यक्रम नयन जो वेखे अवेखा का कथानक यह सुझाव देता है कि इन् दोनों की ज़िन्दगी बदलने वाली है।
दर्शक देखेंगे कि आज के एपिसोड में नयन की सभी अलौकिक क्षमताओं - जिनसे देवांश पहले अनजान थे - का खुलासा कैसे होगा। नयन ने अब तक देवांश की ढाल बनकर उसे हर खतरे से बचाया है। यह सच्चाई देवांश और नयन की ज़िन्दगी को पूरी तरह से बदल देगा। यह कहना गलत नहीं होगा की देवांश अब टूटा हुआ महसूस कर रहा है और नयन से अपने सभी सवालों के जवाब जानना चाहता है क्योंकि वह पहले इस तथ्य से अनजान था।
इन शक्तियों के बारे में सच्चाई जानने के बाद क्या देवांश नयन को उसके जीवन से निकाल देगा? क्या उसका नयन के लिए प्यार और भी गहरा हो जाएगा? देखिए नयन जो वेखे अवेखा का आज का एपिसोड रात 8:30 बजे सिर्फ ज़ी पंजाबी पर।