*सरहद पर देश की रक्षा में जुटे फौजी भाइयों को बहनों ने सुरक्षा तिलक लगाकर लम्बी उम्र की कामना की*
परिर्वतन
वेल्फेयर एसोसिएशन की महिलाओं ने आज चंडीमंदिर में फौजी भाइयों को तिलक
लगाकर , उनकी लम्बी आयु की कामना की इस त्योहार पर बहनें भाई के लंबे और
स्वस्थ जीवन की कामना करती है। परिवर्तन की फाउंडर रेनुका ने कहा कि ऐसा
माना जाता है कि इस शुभ दिन पर अनुष्ठान करने से मृत्यु को भी हराया जा
सकता है।
भाई दूज का
त्योहार भाइयों और बहनों के बीच के अटूट बंधन को सेलिब्रेट करने का त्योहार
है। यह त्योहार उल्लास, मस्ती, और खुशी से भरा होता है। दिवाली के दो दिन
बाद मनाए जाने वाले इस पर्व हर कोई की प्रतीक्षा करता है। इस दिन बहनें
अपने भाईयों को प्यार और स्नेह के साथ मिठाईयां खिलाती हैं और तिलक करती
हैं। बदले में भाई उन्हें अच्छे उपहार और आशीर्वाद देते हैं।
Tags:
The filmwala

