शिवम् शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'अल्लहड़ वरेस' से करने जा रहे हैं गायक अरमान बेदिल फिल्मों की शुरुआत।

 शिवम् शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'अल्लहड़ वरेस' से करने जा रहे हैं गायक अरमान बेदिल फिल्मों की शुरुआत।



जैसे की आजकल पंजाबी गायक फिल्मों में भी अपनी पहचान बना रहे हैं, इस ही में एक और नाम जुड़ने जा रहा है गायक अरमान बेदिल का, जो निर्देशक शिवम् शर्मा द्वारा निर्देशित और टॉप हिल मूवीज़ द्वारा पेश होने वाली पंजाबी फिल्म ‘अल्लहड़ वरेस’ से फिल्मों में अपना पहला कदम रखने जा रहे हैं।



प्रसिद्ध पंजाबी गायक अरमान बेदिल, जो ‘मैं विचार’, ‘लावां’, ‘नच्चणे नूं जी करदा’ जैसे हिट गानों के लिए जाने जाते हैं और जल्द ही एक नई पंजाबी फिल्म में नज़र आने वाले हैं। के.एस. रंधावा द्वारा लिखित यह फिल्म का कथानक कॉलेज के छात्रों के टीनएज लवस्टोरी को दर्शाता है। हालांकि इस फिल्म 'अल्लहड़ वरेस' में कई नए अदाकार भी हमें देखने को मिलेंगे।



फिल्म के निर्देशक शिवम शर्मा इससे पहले कई जानी मानी फिल्में जैसे ‘भगत सिंह दी उड़ीक’, ‘किन्ना करदे हा प्यार’, ‘ढोल रत्ती’, ‘अंगरेज पुत्त’ फिल्मों में अपना बाकमाल काम पेश कर चुके हैं, जिन्होंने दर्शकों से खूब प्यार बटोरा।



पंजाबी फिल्म उद्योग का औदा आज बहुत ऊपर उठ चूका है क्यूंकि इसने इस साल सबसे ख़ूबसूरत और लाजवाब फिल्में दी हैं जिससे हमें नए कलाकारों की नई प्रतिभाएं भी देखने को मिलती हैं। फिल्म की बात करें तो प्रोडक्शन हाउस टॉप हिल मूवीज़, रणदीप सरपंच और जगदीश सिंह का अपना लेबल है जो खुद इस फिल्म से पंजाबी फिल्म जगत में नया कदम रखने जा रहा है।



यह देखना रोमांचक होगा कि यह फिल्म हमें क्या कहानी दिखने वाली है और अरमान बेदिल के अभिनय कौशल को भी देखें। हम निर्माताओं को शुभकामनाएं देते हुए फिल्म को पेश करने की तारीख जानने के लिए उत्सुक हैं, कब हमें एक नयी फिल्म से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने