नए साल के अवसर को मनाएं 'पंजाबियां दी दादागिरी' के साथ |

 नए साल के अवसर को मनाएं 'पंजाबियां दी दादागिरी' के साथ | 






 इस नए साल के आगमन के साथ-साथ ज़ी पंजाबी मना रहा है शो 'पंजाबियां दी दादागिरी' की सफलता का जश्न और इस सप्ताह पेश करेगा शो की विजेता ट्रॉफी को भी।





दर्शकों को मनोरंजित रखने के लिए चैनल ने मस्ती और ज्ञान के तत्वों के साथ एक क्विज़ रियलिटी शो की शुरुआत की थी जिसमें हमने न केवल मेहमानों के लिए गेमप्ले देखा, बल्कि हमारे शो-होस्ट हरभजन सिंह भज्जी को शो की अदाकारा बिजली के साथ 'मसालेदार' मौज-मस्ती करते हुए भी देखा जिसने शो को और भी मज़ेदार बना दिया।





इस शो के रोमांचक वातावरण ने मनोरंजन करने के उद्देश्य से इतिहास, जी.के, मनोरंजन, पहेलियाँ और संगीत आदि जैसे मिश्रित शैलियों के नियमित प्रशन पूछकर शो को एक ऐसा मोड़ दिया जिसने दर्शकों को हास्य के साथ-साथ काफी जानकारी भी प्रदान की।




शो ने वास्तविक जीवन के नायकों की उपलब्धियों का भी अपने शो पर जश्न मनाया जो समाज के मुद्दों को एक बड़ी चिंता के रूप में लेते हैं और हर संभव तरीके से समाज की बेहतरी का हिस्सा बनना चाहते हैं। पंजाबी संस्कृति के रखवालों से लेकर प्रकृति के रखवालों जैसे विषयों से दर्शकों को जागरूक कराने का मंच मिला।




शो की शानदार सफलता के लिए, हम 'पंजाबियां दी दादागिरी' की टीम को बधाई देते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे हमारे वीकेंड को फिर से खुशी और उत्साह से भर देगे। साथ ही, ताकि आप शो के सेलिब्रेशन को मिस न करें, इस वीकेंड शाम 7:00 बजे ,ज़ी पंजाबी पर देखना न भूलें  'पंजाबियां दी दादागिरी’।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने