मोहमद रफ़ी साहब के देहांत के कई साल बाद उन का यह गीत रिलीज हुआ था जानिए कौन सा गीत था

मोहमद रफ़ी साहब के देहांत के कई साल बाद उन का यह गीत रिलीज हुआ था जानिए कौन सा गीत था 



मोहम्मद रफी के गीतों के बिना बॉलीवुड में कल्पना भी नहीं की जा सकती रफी साहब ने अपनी सुरमई आवाज में एक से बढ़कर एक बेहतरीन सुपरहिट गीत गाए हैं जिनकी मधुर गूंज आज तक कानों में गूंजती है। `मेरे दुश्मन तू मेरी दोस्ती को तरसे` `तुझको पुकारे मेरा प्यार` `दीवाना हुआ बादल` `झिलमिल सितारों का आंगन होगा`` गम उठाने के लिए मैं तो जिए जाऊंगा` `चाहूंगा मैं तुझे सांझ सवेरे` `आने उसके आए बहार ``आज मौसम बड़ा बेईमान है` `मेरे पैरों में घुंघरू बजा दे` `पूछे जो कोई मुझसे` रफी साहब जब इस दुनिया से गए तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि वह इस दुनिया से इतनी जल्दी रुखसत हो जाएंगे। इसीलिए उनके बहुत से गीत उनके देहांत के बाद रिलीज हुए थे। आज हम आपको ऐसे ही एक दुर्लभ गीत के बारे में जानकारी देते हैं। जो गीत हम बताने जा रहे हैं वे रफी साहब के स्वर्गवास के कई सालों के बाद रिलीज हुआ था और तहलका मचा दिया था। सन 1985 में एक फिल्म आई थी `दुर्गा `जिसको शिबू मित्रा ने डायरेक्ट किया था और फिल्म में मुख्य भूमिका में थे अशोक कुमार, राजेश खन्ना, राज बब्बर, हेमा मालिनी ,अरुणा ईरानी और प्राण।  फिल्म का  गीत मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने गाए था।  फिल्म के गीतों को लिखा था वर्मा मलिक ने और इसका संगीत दिया था सोनिक ओमी ने। गीत के बोल थे `सुन सजनी क्या सजना, कुछ कहने वाला था मैं पर भूल गया कुछ कहने वाला था मैं पर भूल गया। दोस्तों यह गीत अगर समय पर रिलीज हो जाता तो जबरदस्त हिट हो जाता।
 https://www.youtube.com/watch?v=97tutO3nD78&t=0s

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने