संगीतकार MADAN MOHAN साहब की आवाज में गाया एक RARE SONG कदर जाने ना। फिल्म में लता मंगेशकर ने गाया

 संगीतकार MADAN MOHAN साहब की आवाज में गाया एक RARE SONG कदर जाने ना। फिल्म में लता मंगेशकर ने गाया 



आप सभी का स्वागत है। हिंदी सिनेमा जगत के महान संगीतकार मदन मोहन से आप सभी परिचित ही होंगे। मदन मोहन साहब ने एक से बढ़कर एक गीतों की रचना की थी। उन के द्वारा जिन गीतों को संगीत दिया गया था वह सुपर हिट गीत है। आप की नजरों ने समझा आप के काबिल मुझे,आप की नज़रों ने समझा,वो भूली दास्ताँ लो फिर याद आ गई,ना तुम बेवफा हो ,नैना बरसे रिमझिम रिमझिम,मिलो न तुमतो हम घबराएं जैसे सुपर हिट गीत देने वाले मदन मोहन ही थे। आप लोगों को यह जानकर आश्चर्य होगा कि वह शानदार गायक भी थे। एम वी रमन के निर्देशन में बनी एक फिल्म आई थी `भाई भाई` इसमें अशोक कुमार, किशोर कुमार, निरूपा रॉय और श्यामा इत्यादि ने काम किया था। फिल्म `भाई भाई`का संगीता मदन मोहन साहब ने दिया था।गीत राजेंद्र कृष्ण के द्वारा लिखे गए थे। मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर, आशा भोंसले और गीता दत्त ने गाए थे और सभी गीत हिट रहे थे। फिल्म का गीत `कदर जाने ना मोरा बालम बेदर्दी` बेहद पसंद किया गया था। जिसे आप लोग लता जी की आवाज में कई बार सुना होगा। दोस्तों आप को जानकार हैरानी होगी की यह गीत मदन मोहन साहब ने भी गया था और क्या खूब गया था। मदन मोहन साहब के द्वारा गाया गया गीत फिल्म में शामिल नहीं किया गया था। हो सकता है की यह उन की आवाज मैं दुर्लभ गीत तब रिकार्ड किया हो जब वह इस की धुन बना रहे होंगे।क्योंकि फिल्म की  अनुसार यह गीत महिला कलाकार के लिए बनाया गया था। एहि कारन रहा होगा की उन की आवाज वाला गीत फिल्म मैं नहीं रखा गया.  लेकिन मदन मोहन साहब ने भी खूब गया था। यदि यह गीत फिल्म में शामिल कर लिया होता तो उतना ही प्रसिद्ध हुआ होता। गीत का लिंक आप को दे रहे है। आप भी इस गीत को सुनिए और शेयर कीजिये। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने