नयन-जो वेखे अनवेखा: आशीर्वाद या अभिशाप?
भारत एक ऐसा देश है जहां हमेशा से ही आश्चर्यचकित घटनाओं के साथ रहस्यमय कहानियों और स्थानों का आगमन हुआ है। ज़ी पंजाबी एक नया सुपरनैचरल धारावाहिक, 'नयन-जो वेखे अनवेखा' लेकर आएगा एक ऐसी लड़की की कहानी जो भविष्य और घटनाओं को देखने की क्षमता रखती है। नयन, एक गांव की लड़की है जिसे इस शक्ति की वजह से गांव वाले उसे श्रापित समझते हैं क्योंकि उसके बोलते ही वो अनहोनी घटित हो जाती जिसके बारे में वह बोलती है।
इस क्षमता ने एक प्रश्न को चिह्नित किया है कि उसकी यह शक्ति एक वरदान है या अभिशाप? उसके गाँव के लोगों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों ने उसकी खुद की पहचान पर सवाल खड़ा कर दिया है। इससे पहले कि वह कोई दृश्य देखे, उसके सर में दर्द होने लगता है और फिर एक दृष्टि उसकी आँखों के सामने आ जाती है।
आपसे इस धारावाहिक की कोई कढ़ी न छूटे इसके लिए देखना न भूलें 'नयन-जो वेखे अनवेखा' जो 3 जनवरी 2022 को सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 बजे ज़ी पंजाबी पर प्रसारित होने के लिए तैयार है।