रियलिटी शो 'पंजाबियां दी दादागिरी' के विजेता को ट्रॉफी और ₹10 लाख रुपये से किया सम्मानित।
हमारे पसंदीदा टेलीविजन चैनल ज़ी पंजाबी ने कई अलग विषय के शो लॉन्च किए, जिनकी वजह से आज ये छानने पंजाबी दर्शकों का एक मात्रा पसंद बन चूका है। जिनमें से एक क्विज़ रियलिटी शो 'पंजाबियां दी दादागिरी' भी है जिसे 11 सितंबर 2021 को लॉन्च किया गया था जिसकी बीते शनिवार समाप्ति हुई।
यह क्विज रियलिटी शो, वास्तविक जीवन के नायकों के लिए ऐसा मंच है जिन्होंने समाज के मुद्दों को गहराई से महसूस किया और उनकी बेहतरी में अपना योगदान देते हुए सफलता भी हासिल की। इतना ही नहीं, इसमें पंजाबी संस्कृति के रखवालों से लेकर प्रकृति के रखवालों तक सभी को मौका मिला की इस मंच के माध्यम से समाज को इन मुद्दों से रूबरू करवा सकें।
हाल ही में, ‘पंजाबियां दी दादागिरी’ ने शनिवार को अपना अंतिम एपिसोड पेश किया और अधिकतम अंकों वाले विजेता 'अमृतसरी मिसाइल' टीम से 'पंजाब रणजी ट्रॉफी' क्रिकेट कोच संदीप सावल को सम्मानित किया जिन्होंने 49 अंक हासिल किए और मेज़बान हरभजन सिंह भज्जी ने उन्हें ₹10 लाख के चेक और ट्रॉफी भेंट की, जिसमें से ₹5 लाख ज़िला विकास विभाग के लिए दिए जाएंगे। शो की प्रथम उपविजेता निशा रानी और दूसरे उपविजेता कुंवर अमृतबीर सिंह को गार्नियर गिफ्ट हैम्पर्स से सम्मानित किया गया।
इस शो के रोमांचक वातावरण ने मनोरंजन करने के उद्देश्य से इतिहास, जी.के, मनोरंजन, पहेलियाँ और संगीत आदि जैसे मिश्रित शैलियों के नियमित प्रशन पूछकर शो को एक ऐसा मोड़ दिया जिसने दर्शकों को हास्य के साथ-साथ काफी जानकारी भी प्रदान की।
शो की शानदार सफलता के लिए, हम 'पंजाबियां दी दादागिरी' की टीम को बधाई देते हैं कि इसका फिनाले एपिसोड ब्लॉकबस्टर रहा और हम उम्मीद रखते हैं की ये शो फिर से जल्द प्रसारित होगा और हमारे सप्ताह को फिर उत्साह से भर देगा।