क्या आप देख सकते हैं मरे हुए लोगों को? अब नयन देख सकती है!
पंजाबी टेलीविज़न शो 'नयन-जो वेखे अनवेखा' के सबसे दिलचस्प खुलासे को देखने के लिए तैयार हो जाइए, जहाँ न केवल आपको बल्कि नयन को भी उसकी अलौकिक शक्ति के नए पहलु के बारे में पता चलेगा जो कहानी के कई और राज़ खोल देगा।
'नयन-जो वेखे अनवेखा' के पिछले एपिसोड में हमने देखा की नयन को अपनी सहेली की मदद करने की वजह से गाँव से निकाल दिया जाता है और वह एक मंदिर में जा पहुँचती है।
नए एपिसोड मे हम देखेंगे की नयन मृतकों को भी देख सकती है। मंदिर में एक मृत महिला नयन से अनुरोध करती है के वह उसके बेटे को उसके साथ होने वाली दुर्घटना से बचा ले।
इस सबके चलते हमें एक नए किरदार से भी रूबरू होने का मौका मिलता है जो उस ही मृत महिला का बेटा 'देवांश' है जो नयन से मंदिर में मिलने आती है। लेकिन यहां एक एहम सवाल उठता है कि क्या नयन देवांश को बचा पाएगी?
नयन के जीवन में आगे क्या होगा? जानने के लिए देखते रहिए सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 बजे 'नयन-जो वेखे अनवेखा' केवल ज़ी पंजाबी चैनल पर और किसी भी समय ज़ी 5 ऐप पर।