चरित्र किरदार में खूब सराहे जा रहे यूपी के विनोद कुमार प्रजापति

 चरित्र किरदार में खूब सराहे जा रहे यूपी के विनोद कुमार प्रजापति



फिल्मों में जितना महत्व लीड अभिनेता और अभिनेत्रियों का होता है, उतना ही महत्व चरित्र किरदार निभाने वाले अभिनेताओं का भी होता है। हम ऐसे ही एक चरित्र अभिनेता के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिनकी अदाकारी को खूब सराहा जा रहा है। नाम है विनोद कुमार प्रजापति। ये यूपी के रहने वाले हैं और मुंबई में इन दिनों स्ट्रगल कर रहे हैं। मगर आज तक इन्होंने जितनी भी फिल्में की हैं उनमें सबों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। 


विनोद ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत पिया के घर प्यारा लगे से की थी, जिसमें उदय सिंह और धीरज सिंह मुख्य किरदार में नज़र आये थे। फिर शुभ विवाह किया। उसके बाद अमरीश सिंह की फ़िल्म दबंग सैयां में नज़र आये। अगली फिल्म फिर इन्होंने अमरीश सिंह के साथ दूल्हा की। इसके बाद भरत गांधी व जोया खान के साथ टीन एजर लव स्टोरी, अमरीश सिंह व प्रमोद प्रेमी के साथ इंग्लिश बोलना ए बलमुआ, अमरीश व आम्रपाली दुबे के साथ राजमहल और अंशुमान सिंह राजपूत के साथ प्रीत के दामन की। इन सभी फिल्मों में उनका किरदार बेजोड़ रहा है और दर्शकों के बीच पसंद भी किया गया। 


आज वे मुम्बई में स्ट्रगल कर रहे है और कहते हैं कि एक अभिनेता के रूप में वे हर तरह के किरदार को करना चाहते हैं। फिल्मों का शौक बचपन से रहा है, जिस बदौलत आज मुंबई में स्ट्रगल कर रहा हूँ। काम ही पूजा है और इससे समझौता का कभी सोच भी नहीं सकता हूं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने