लोकप्रिय हिमाचली/ पंजाबी गायक “रोहित वोहरा” का नया गाना “कंगना” हुआ रिलीज़।
आज पजांब विश्विधाल्य चण्डीगढ़ के भारतीय रंगमंच विभाग में सुप्रसिद्ध हिमाचली/पंजाबी गायक रोहित वोहरा का नया गाना “कंगना “ रिलीज़ किया गया।
बातचीत के दौरान रोहित वोहरा ने बताया कि वह हिमाचल के खुबसुरत शहर धर्मशाला से सम्बन्धित है और पंजाब विश्विधाल्य चण्डीगढ़ से स्नातकोतर है बस विश्विघालय के भरपुर प्यार और स्नेह सदका बहुत कुछ सिखा है इस विशेष मौके पर हिमाचल महासभा चण्डीगढ़ से अध्यक्ष पृथ्वी सिंह प्रजापती जी को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन सामाजिक व्यस्ताओं के चलते अध्यक्ष जी शिरक्त नहीं कर पाऐ।लेकिन फोन पर अध्यक्ष जी ने समस्त सदस्यों कि तरफ से उनको बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य कि काँमना की।इस मौके पर सिरमौर एसोशिएशन चण्डीगढ़ के जनरल सैक्रेट्री विशेष तौर पर मौजूद रहे उन्होने बताया कि रिलीज़ होने के मात्र आधे घण्टे में गाने को 5000 दर्शको द्वारा देखा गया।इस गाने को पंजाब विश्विधालय के संगीत विभाग से मनोज जैस ने लिखा और मशहूर संगीत निर्देशक सुशील कुमार गगी ने निर्देशित किया।अंत में रोहित वोहरा द्वारा मौजूद अतिथियों व शुभचितंको को उनके द्वारा दर्शाए स्नेह के लिए धन्यवाद किया।