दीपेंद्र ढिल्लों ने भंखरपुर बिगाड़ा भाईचारा, विकास में किया भ्रष्टाचार कांग्रेसी सरपंच व पंचायत सदस्यों ने गंभीर आरोप लगा अकाली दल का दामन थामा

 दीपेंद्र ढिल्लों ने भंखरपुर बिगाड़ा भाईचारा, विकास में किया भ्रष्टाचार

कांग्रेसी सरपंच व पंचायत सदस्यों ने गंभीर आरोप लगा अकाली दल का दामन थामा



एन के शर्मा व अभय चौटाला किया समर्थन


डेराबस्सी। डेराबस्सी से कांग्रेस के हलका इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ढिल्लों पर गांव में भाईचारे का माहौल बिगाडऩे तथा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के आरोप लगाते हुए गांव भंखरपुर की मौजूदा कांग्रेसी सरपंच व पंचायत सदस्यों ने अपने सैंकड़ो समर्थकों समेत कांग्रेस को अलविदा कहते हुए एन के शर्मा व इनेलो नेता अभय चौटाला की मौजूदगी में अकाली दल का दामन थाम लिया।


भंखरपुर  में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरपंच हरजिंदर कौर ने कहा कि दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने पिछले पांच साल के दौरान इस गांव को विकास कार्यों के लिए ग्रांट देने के नाम पर गुमराह किया है। यहां अभी तक महज पौने दो लाख रुपये ग्रांट ही आई है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर गुमराह करने वाले दीपेंद्र सिंह ढिल्लों ने गांव में भाईचारक सांझ को खत्म करने का काम किया है। आज ढिल्लों के कारण इस छोटे से गांव में कई गुट पैदा हो गए हैं।


इस अवसर पर भंखरपुर की पंचायत सदस्य कमलजीत कौर, महिंदर सिंह, रौशनी देवी, मोहनी सिंह ने भी कांग्रेस छोडक़र अकाली दल में शामिल होने का ऐलान किया। पंचायत प्रतिनिधियों का अकाली दल में स्वागत करते हुए हलका विधायक एन के शर्मा ने कहा कि अकाली दल ने हमेशा ही विकास और भाईचारक सांझ की मजबूती के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधियों को न केवल उचित मान सम्मान दिया जाएगा बल्कि अकाली दल की सरकार के सत्ता में आते ही विकास कार्य पहल के आधार पर करवाए जाएंगे।


गांव पहुंचने पर जत्थेदार कुलदीप सिंह भंखरपुर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की एन के शर्मा की ईमानदारी और कार्यप्रणाली को देखते हुए उन्होंने अकाली दल को समर्थन दिया है।


इस अवसर पर मोहाली जिला योजना बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, सतीश कुमार, अशविंदर सिंह, धनराज बंसल, यूथ अकाली दल प्रधान रविंदर सिंह रवी, पूर्व सरपंच सुरिंदर सिंह, हरविंदर सिंह बिंदर, पूर्व जिला परिषद सदस्य गुरनाम सिंह, गुरमीत सिंह मित्ता, कृष्ण कुमार, जसवीर सिंह नंबरदार, दर्शन सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने