आज शाम 7 बजे 'सस्से नी सस्से तू खुशियां च वस्से' में देखिए सास-बहु का अनोखा बंधन।
सास-बहु के झगड़ों के किस्से भले ही खूब सुने हों लेकिन उनके प्यार के कम ही सुनने को मिलते हैं, इसलिए ज़ी पंजाबी लाया है शो 'सस्से नी सस्से तू खुशियां च वस्से', जो सास-बहु के बीच का एक अनोखा बंधन दिखाएगा जहां बहु अपनी सास को पुनर्विवाह के लिए मनाएगी।
हां, आपने सही पढ़ा!! बहु अपनी सास से दोबारा शादी करने के लिए कहती है। शो की कहानी इस ही बात के इर्द-गिर्द घूमती है कि कैसे एक बहू अपनी सास को परिवार के लिए नहीं बल्कि अपने लिए जीने के लिए प्रेरित करती है। बेशक, यह आसान नहीं होगा क्योंकि समाज कुछ नियमों के तहत काम करता है और नहीं चाहता कि कोई उनका उलंघन करे।
सास-बहु के बीच के इस विशेष रिश्ते को एक नई रोशनी देते हुए इस दिलचस्प कहानी को देखने के लिए शाम 7 बजे अपने परिवार के साथ केवल ज़ी पंजाबी पर बने रहे।
