सोनी सब के ‘दिल दियां गल्लां’ में तीन पीढि़यों की दिल को छू लेने वाली कहानी देखिये, जिसका प्रीमियर 12 दिसंबर को रात 7.30 बजे होने जा रहा है

 सोनी सब के ‘दिल दियां गल्लां’ में तीन पीढि़यों की दिल को छू लेने वाली कहानी देखिये, जिसका प्रीमियर 12 दिसंबर को रात 7.30 बजे होने जा रहा है

सोनी सब के ‘दिल दियां गल्लां’ में तीन पीढि़यों की दिल को छू लेने वाली कहानी देखिये, जिसका प्रीमियर 12 दिसंबर को रात 7.30 बजे होने जा रहा है


दिल को छू लेने वाला सोनी सब का फैमिली ड्रामा ‘दिल दियां गल्लां’ 12 दिसंबर से आपके टेलीविजन स्‍क्रीन्‍स पर आने के लिये तैयार है। इसका प्रसारण हर सोमवार से शनिवार, शाम 7.30 बजे से होगा। इस शो में एक पंजाबी परिवार की तीन पीढि़यों की कहानी है और किरदारों को जाने-माने ऐक्‍टर पंकज बेरी के अलावा कावेरी प्रियम, जसजीत बब्‍बर, संदीप बसवाना, रवि गोसैन, हेमा सूद, आदि जैसे बेहतरीन कलाकार निभा रहे हैं। यह परिवार भारत के उन कई परिवारों की तरह मा‍इग्रेशन के अंजामों से गुजर रहा है, जो माइग्रेशन, गलतफ‍हमियों और अनकहे अल्‍फाजों के कारण अपने परिवार से दूर हैं।


कहानी की शुरूआत न्‍यूयॉर्क में इंडिया डे के जश्‍न से होती है, जहाँ डॉ. मनदीप ब्रार (संदीप बसवाना अभिनित) को एक अवार्ड मिल रहा है। वह बताते हैं कि उनके पिता दिलप्रीत ब्रार (पंकज बेरी) ने होशियारपुर में कैसे उन्‍हें डॉक्‍टर बनाने का सपना देखा था। वह आगे बताते हैं कि अपनी मर्जियों के चलते अपने पिता से कैसे उनकी अनबन हुई और तब से वे कभी अपने होमटाउन नहीं गये। पिता और बेटे की इस अनबन के बीच मनदीप की बेटी अमृता (कावेरी प्रियम) को भारत आना है। किस्‍मत पासा पलटती है और अमृता को प्रोफेसर के रूप में वीर (पारस अरोड़ा अभिनित) मिलता है। किस्‍मत अमृता को अपने पिता के होमलैण्‍ड होशियारपुर में पहुँचा देती है।


क्‍या अमृता की किस्‍मत उसे अपने दादा से रू-ब-रू कराएगी?


दिलप्रीत की भूमिका निभा रहे पंकज बेरी ने अपना अनुभव बताते हुए कहा, ‘’दिलप्रीत का किरदार भारत के ज्‍यादातर पैरेंट्स की तरह है, मैं भी कई पहलुओं में इस किरदार से जुड़ा हूँ। अपने बच्‍चे का दूर जाना किसी भी पैरेंट को सबसे ज्‍यादा दुख देता है और दिलप्रीत अभी इसी दुख से गुजर रहा है। सोनी सब पर इस शो की शुरूआत के साथ, हम अपने दर्शकों के बीच दिल छूने वाला एक संदेश देना चाहते हैं।‘’


अमृता की भूमिका निभा रहीं कावेरी प्रियम ने अपना अनुभव बताते हुए कहा, ‘’मैं अमृता के किरदार से पूरी तरह रिलेट करती हूँ और ‘दिल दियां गल्लां की शूटिंग करते हुए मेरा उससे मजबूत जुड़ाव हो गया। इस शो में संवेदना है और इसे देखकर आपको लगेगा कि यह कहानी आपकी जिन्‍दगी से ली गई है। दिलप्रीत और संजोत पराये हो चुके अपने बेटे के परिवार में अपना रिश्ता कैसे खोजते हैं, यह देखते-देखते आप ‘दिल दियां गल्लां’ से प्‍यार करने लगेंगे।‘’


‘दिल दियां गल्लां’ देखना न भूले, आज रात से, हर सोमवार से शनिवार, शाम 7:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने