नए वर्ष को मिल सकती है खुशखबरी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किश्त

 नए वर्ष को मिल सकती है खुशखबरी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किश्त 

नए वर्ष को मिल सकती है खुशखबरी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किश्त







pm kisan samman nidhi yojana के अंतर्गत किसानों को 13 वी किस्त मिल सकती है जल्द से जल्द किसान भाई अपना ईकेवाईसी और राशन कार्ड नंबर अपडेट करवा ले।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हर वर्ष किसानों को ₹6000 की आर्थिक मदद केंद्र सरकार द्वारा दी जाती है। यह साल में ₹2000 की तीन किस्तों के हिसाब से दिया जाता है और किसानों के बैंक के खाते में डाल दिया जाता है। अभी तक किसानों को इसकी 12:किश्ते मिल चुकी हैं और उम्मीद है कि तेरहवीं किश्त  जल्द ही किसानों के बैंकों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएंगी। आखिरी बार यह किश्त  दिवाली के नजदीक 17 अक्टूबर 2022 को 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में ₹160000000 से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी थी।


अभी हाल ही में 2000 की राशि लेने वाले किसानों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है यदि आप किसान हो और आपका नाम पीएम किसान योजना से कहीं कट ना जाए आप को जल्दी से केवाईसी राशन कार्ड अपडेट और लैंड रिकॉर्ड्स का वेरिफिकेशन करवाने की सलाह दी जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो पीएम किसान की तेरहवीं किस्त जनवरी से मार्च 2023 के बीच में ट्रांसफर की जा सकती है.हर वर्ष 4 महीने के अंतराल पर ₹2000 किसानों के बैंकों के खाते में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। आखरी बार बारहवीं किश्त 17 अक्टूबर 2022 को ट्रांसफर की गई थी।


क्या राशन कार्ड नंबर से ही मिलेगी 13 वी किस्त?

पिछले कुछ समय से देखा गया है कि पीएम किसान योजना के तहत कई धोखाधड़ी और किस्त की चोरी के मामले भी सामने आए हैं कई बार तो यह भी देखा गया है कि मृत्यु किसान, अपात्र किसान, सरकारी कर्मचारी, भाई भाई, पति-पत्नी और संपन्न परिवारों के लोग भी पीएम किसान योजना के अंतर्गत इसका लाभ उठा रहे हैं। अब सरकार ने इसमें और भी कुछ बदलाव किए हैं ताकि ऐसी शिकायतें ना मिले। सरकार ने केवाईसी लैंड रिकॉर्ड वेरीफिकेशन और अब उसके बाद राशन कार्ड नंबर सबमिट करना भी जरूरी बना दिया गया है। इसमें यह बात भी कहीं जा रही है कि किसानों को अपना राशन कार्ड जमा नहीं करवाना बल्कि इसकी हार्ड कॉपी से नया रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसमें यह भी कहा गया है कि किसानों की अपडेट करवाने का प्रोसेस अलग होगा।अभी तक सरकार ने इसके बारे में कोई भी अपडेट जारी तो नहीं किया जो नए किसान अब जुड़ रहे हैं केवल उन्हें ही अपना राशन कार्ड की जानकारी देना अनिवार्य होगा।


आप यहां करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

पात्र किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी गई है। यदि आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करना चाहते हैं इसमें कोई मुश्किल आ रही है तो वह आप अपने इलाके के पटवारी से संपर्क कर सकते हैं.यहां इस स्कीम के अंतर्गत जो नोडल ऑफिसर बनाया गया है उसके पास जाकर इसकी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। आप इस योजना के लिए कृषि विभाग के कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं। आपको एक चीज जरूर ध्यान रखना है कि इसमें जो भी डाक्यूमेंट्स या जानकारियां मांगी गई है वह आपको बिल्कुल सही भरनी होगी और जो डाक्यूमेंट्स साथ में मांगे गए हैं वह भी अटैच करने होंगे। यदि आप कुछ भी ऑनलाइन इसका आवेदन करना चाहते हैं तो आप pmkisan.gov.in पर रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर सकते हैं।


डिस्क्लेमर ; इस खबर में दी गई जानकारी इंटरनेट और मीडिया रिपोर्ट पर आधारित है किसान भाई किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले अपने संबंधित विशेषज्ञों की सलाह जरूर ले ले। 


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने