लायंस क्लब 321 एफ द्वारा एएसपी डॉ दर्पण आहलूवालिया को सदस्य नियुक्त किया

 लायंस क्लब 321 एफ द्वारा एएसपी डॉ दर्पण आहलूवालिया को सदस्य नियुक्त किया 

लायंस क्लब 321 एफ द्वारा एएसपी डॉ दर्पण आहलूवालिया को सदस्य नियुक्त किया




डेराबस्सी  लायंस क्लब 321 एफ डेराबस्सी प्रधान लॉयन बलकार सिंह की अध्यक्षता में नए कार्यरत एएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया से मिले और उनको प्रसंशनीय कार्यों  को देखते हुए लॉयन क्लब डेराबस्सी के सदस्यों ने उनको सर्टिफिकेट एवं लाएन पिन से सन्मानित कर सदस्य बनाया।  इस मौके पर क्लब के सेक्रेटरी लायन सनंत भारद्वाज ने बताया कि मीटिंग में विचार किया गया कि आगामी समाज सेवा के जो भी प्रोजेक्ट होंगे वह पुलिस प्रशासन एवं लायंस क्लब मिलकर लगाएंगे। इसमें क्लब के एंटी ड्रग्स अवेयरनेस के चेयरमैन कृष्णपाल शर्मा ने मुख्य तौर पर स्कूल कॉलेज एवं हर वार्ड में लोगों को एवं खासतौर पर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने  के लिए कैंप लगाने का विचार रखा। आगामी दिनों में पुलिस प्रशासन, प्रेस क्लब एवं लायंस क्लब मिलकर खून दान कैंप का आयोजन करने जा रहे हैं l डॉ दर्पण आहलूवालिया ने अपने विचार में मुख्य तौर पर डेराबस्सी इलाके से नशा मुक्त करने के लिए विशेष तौर पर मोहल्ला हर वार्ड में कैंप लगाने का प्रावधान किया है l लायंस क्लब के प्रधान बलकार सिंह ने जल्दी ही कैंप लगाने का आश्वासन दिया हैl लायंस क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन लॉयन बरखा राम ने आगे धुंध होने की वजह से  दुर्घटनाओं से बचाव के लिए रिफ्लेक्टर एव रोडियम टेप पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर लगाने के कार्य को जल्दी ही आरंभ करने का भरोसा दिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने