भारती फाउंडेशन द्वारा कैरियर परामर्श पर कार्यशाला

 भारती फाउंडेशन द्वारा  कैरियर परामर्श पर कार्यशाला

भारती फाउंडेशन द्वारा  कैरियर परामर्श पर कार्यशाला


शिमला: राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टूटू में कैरियर काउंसलिंग विषय पर विद्यालय के छात्र- छात्राओं के लिए एक कैरियर काउंसलिंग वर्कशॉप आयोजित की गई। भारती फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित इस कार्यशाला में दसवीं कक्षा के छात्र -छात्राओं ने भाग लिया । मनोवैज्ञानिक स्तर पर रचित इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को भविष्य में अपने कैरियर को चुनने में सहायता के लिए एक साइकोमेट्रिक टेस्ट भी करवाया गया।  विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ रशिमा राणा  ने बताया कि आधुनिक समय में इस तरह के साइकोमेट्रिक टेस्ट अत्याधुनिक है जिससे विद्यार्थियों को अपना कैरियर चयन करने में आसानी होती है। इस उच्च स्तरीय  साइकोमेट्रिक टेस्ट से विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं का आभास होता है और उन्हें अपना व्यवसाय चुनने में भी आसानी होती है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने