लोंगोवाल कॉलेज का अमेरिकी विश्वविद्यालय से करार, हायर स्टडीज के लिए अब विदेश जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

 लोंगोवाल कॉलेज का अमेरिकी विश्वविद्यालय से करार, हायर स्टडीज के लिए अब विदेश जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

लोंगोवाल कॉलेज का अमेरिकी विश्वविद्यालय से करार, हायर स्टडीज के लिए अब विदेश जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत



डेराबस्सी,विदेश जाकर लाखों रुपए खर्च कर हायर स्टडीज की डिग्री लेने वाले छात्रों को अब भारत में रहकर ही डिग्री प्राप्त हो सकेगी जहां उनका समय बचेगा वही खर्चा भी कम होगा। डेराबस्सी स्थित लोंगोवाल कॉलेज अंतर्राष्ट्रीय अमेरिकी विश्वविद्यालय, लॉस एंगल्स कैलिफोर्निया के साथ मिलकर उन छात्रों के लिए किफायती शैक्षिक अवसर प्रदान करेगा जो विदेश से डिग्री नहीं ले सकते हैं। इस कार्यक्रम के एक भाग के रूप में डॉ. रयान दोन, अध्यक्ष, आइएयू, कैलिफ़ोर्निया और श्री रवि M.COO, ट्रेनटर्फ, यूएस द्वारा एक सेमिनार आयोजित किया गया था जिसमें छात्रों को पाठ्यक्रमों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।


बीते दिवस अमेरिका से आए अधिकारियों का लोंगोवाल कॉलेज प्रबंधक कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। डॉ. रेयान ने छात्रों को सम्बोधित करते बताया कि अगर भारतीय छात्र विदेश में शिक्षा का खर्च नहीं उठा सकते, तो आईएयू यूएसए उनके दरवाजे पर आएगा। उन्होंने आगे कहा कि यह ऑनलाइन या कोई दूरस्थ शिक्षा डिग्री नहीं है, वे इसे आईएयू यूएसए से नियमित डिग्री के रूप में प्राप्त करेंगे।

 श्री रवि, ट्रेनटर्फ ने भी प्रबंधन पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया और छात्रों को आर्थिक रूप से अच्छे स्कोर करने में मदद करने का वादा किया। इस मौके लोंगोवाल कॉलेज के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. विनोद कत्याल ने आईएयू टीम के प्रति आभार व्यक्त किया और छात्रों को इस जीवन बदलने वाले अवसर को हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा साक्षी कात्याल (विभाग प्रमुख, बीबीए) ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया और इन पाठ्यक्रमों के पूरा होने के बाद नौकरी के बारे में बताया। छात्रों ने भी सेमिनार में काफी रुचि दिखाई, टीम से सवाल किए और अपनी शंकाओं का समाधान किया।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने