सोनी सब के ‘पुष्‍पा इम्‍पॉसिबल’ में पुष्‍पा के घर पर फिर मंडराया खतरा

 सोनी सब के ‘पुष्‍पा इम्‍पॉसिबल’ में पुष्‍पा के घर पर फिर मंडराया खतरा

सोनी सब के ‘पुष्‍पा इम्‍पॉसिबल’ में पुष्‍पा के घर पर फिर मंडराया खतरा


सोनी सब का ‘पुष्‍पा इम्‍पॉसिबल’ एक स्‍लाइस-ऑफ-लाइफ शो है जिसमें सब कुछ है! यह शो एक हिम्‍मती और अलग हटकर एक महिला पुष्‍पा (करूणा पांडे) की दिल को छू लेने वाली कहानी है, जो बुरे हालातों में ऐसी मजबूती दिखाती है, जिसकी हम सभी चाहत रखते हैं। पुष्‍पा के लिये परेशानी नई बात नहीं है, लेकिन आने वाले एपिसोड्स में पुष्‍पा और उसके दर्शक, दोनों ही बेशक चौंक जाएंगे, जिसका कारण बपोद्रा और उसका लालच है।


पिछले हफ्ते अश्विन (नवीन पंडिता) की नई बॉस मानसी रायधान (अदिति भगत) की झलक मिली थी और तब से ही हालात अच्‍छे नहीं हैं। घटनाओं के चौंकाने वाले एक मोड़ में बपोद्रा रायधान विला में मानसी से मिलने जाएगा और खाने की टेबल पर बपोद्रा चॉल के रिडेवलपमेंट प्‍लान की बात करेगा। लालच में आ कर बपोद्रा यह नहीं सोचता है कि चॉल में रहने वालों को उस प्‍लान के बारे में बताए, जो उन्‍हें बेघर कर सकता है और बपोद्रा उनकी मर्जी के बिना अपने काम के लिये आगे बढ़ जाता है। लेकिन वह प्‍लान के मुताबिक डील क्‍लोज नहीं कर पाता है, क्‍योंकि मानसी चाहती है कि बपोद्रा कॉन्‍ट्रैक्‍ट के फाइनल होने से पहले बपोद्रा चॉल के 50% से ज्‍यादा निवासियों के हस्‍ताक्षर लेकर आए। 


बपोद्रा अपनी चॉल के निवासियों से हस्‍ताक्षर कैसे करवाएगा, जिन्‍हें कुछ पता नहीं है? पुष्‍पा की प्रतिक्रिया क्‍या होगी, जब उसे पता चलेगा कि उसका घर फिर से खतरे में है?


पुष्‍पा की भूमिका निभा रहीं करूणा पांडे ने बताया, “घर एक पवित्र जगह होता है, जहाँ हम अपने हिसाब से रह सकते हैं और किसी के लालच की वजह से अपना घर खोने की कोई सोच भी नहीं सकता। मुझे यकीन है कि शो में भी पुष्‍पा लड़े बिना हार नहीं मानेगी, क्‍योंकि अपना घर पाने के लिये उसने बहुत मेहनत की है। इसके अलावा वह घर से ही अपना बिजनेस भी चलाती है, इसलिये उसे आमदनी खोने का जोखिम है। जब चॉल के निवासियों को बपोद्रा के धोखे का पता चलेगा, तब उसके साथ क्‍या होगा, उसे पता नहीं है, क्‍योंकि आखिरकार एकता में बड़ी ताकत होती है, चाहे विरोधी कोई भी हो।‘’


देखते रहिये ‘पुष्‍पा इम्‍पॉसिबल’, सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर!

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने