ग्लोबल विजडम इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव आयोजित

 ग्लोबल विजडम इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव आयोजित




डेराबस्सी बरवाला मार्ग पर स्थित ग्लोबल विजडम इंटरनेशनल स्कूल में तीसरी से छठी क्लास के विद्यार्थियों के लिए वार्षिकोत्सव उत्सव आयोजित किया गया जिसमें बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी पेश कर सभी का मनोरंजन किया।




इस दौरान स्टूडेंट्स द्वारा उद्बोधन विषयों पर आधारित कार्यक्रम में भक्ति से लेकर सामाजिक बुराइयों, पारिवारिक मूल्यों, देशभक्ति, विविधता में एकता, माता-पिता के प्यार, पानी की कमी और कई अन्य विषयगत प्रदर्शनों की एक श्रृंखला बनाकर कार्यक्रम पेश किए। इस मौके मेजर जनरल जी. एस. औलख ने अपनी पत्नी श्रीमती औलख के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके अलावा अध्यक्ष गुरदीप चहल, बरखा राम, प्रिंसिपल मोनिका मान भी विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।



 माननीय प्रधानाचार्या, अध्यक्ष महोदय और प्रबंधक सदस्यों द्वारा बैंड और फूलों के गुलदस्ते के साथ मुख्य अतिथियों का भव्य और पारंपरिक स्वागत किया गया। भक्ति भाव से शुरू हुए इस उत्सव ने समाज और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को अपनाया । इसके अलावा, अध्यक्ष गुरदीप चहल और प्रबंधक सदस्य बरखा राम ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर विशेष तौर पर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ व कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने