सब के ‘मैडम सर’ में क्या एमपीटी टीम बिल्लू का केस सुलझा पाएगी या फिर वह जेल चला जाएगा?
सोनी सब का एक्शन से भरपूर कॉप ड्रामा, ‘मैडम सर’, दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रहा है। इस शो में एमपीटी (महिला पुलिस थाना) में रोमांचक केस आते हैं और यहां की अधिकारी, तुरंत ही अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर, नई सोच के साथ उसे सुलझाती हैं। इस शो के आगामी एपिसोड और भी मजेदार होने वाले हैं, क्योंकि उनमें से एक केस में बिल्लू आने वाला है। उसके साथ कोई धोखाधड़ी करता है, जिससे वह एमपीटी टीम के शक के दायरे में आ जाता है।
पिछले एपिसोड्स में दिखाया गया कि कैसे एमपीटी टीम, हसीना मलिक और करिश्मा सिंह के साथ मिलकर, पुष्पा सिंह को उस जोकर से बचाती है। इसमें वो मीरा की भविष्यवाणी की भी मदद लेते हैं। आगे के एपिसोड में एमपीटी में एक दिलचस्प केस दिखाया जाएगा। बिल्लू एक मिड-डे मील का बिजनेस शुरू करता है, जिससे स्कूल में बच्चों की मदद हो जाती है और इससे उसे भी फायदा मिलता है। लेकिन उसका मिड-डे मील, पेरेंट्स के बीच हंगामा खड़ा कर देता है, जब उसे खाकर एक के बाद एक बच्चे बीमार पड़ने लगते हैं। एमपीटी टीम के साथ मिलकर, हसीना मलिक इस मामले की तफ्तीश करती है। मिड-डे मील में मिलावट करने के शक के दायरे में आने पर बिल्लू को किन परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और क्या एमपीटी टीम उसे निर्दोष साबित कर पाएगी?
क्या बिल्लू एक बार फिर जेल जाएगा?
हसीना मलिक का किरदार निभा रहीं, गुल्की जोशी कहती हैं, “एमपीटी टीम, हमेशा ही अपने लोगों के लिए लड़ने को तैयार रहती है और बिल्लू काफी लंबे समय से उनके साथ है। हसीना को भी ऐसा लगता है कि बिल्लू बदल गया है और उसकी बात सुनी जानी चाहिए। इसलिए, एमपीटी टीम साथ मिलकर सच की तहकीकात करती है और स्टूडेंट्स के साथ-साथ बिल्लू को भी न्याय दिलाने की कोशिश करती है। मेरा हमेशा से ही मानना रहा है कि हर परिस्थिति में सही न्याय मिलना चाहिए। इसलिए, हसीना और करिश्मा, मामले की पूरी पड़ताल करती हैं और सही अपराधी को पकड़ती हैं। देखते रहिए, मैडम सर, केवल सोनी सब पर।“
देखिए, ‘मैडम सर’, हर सोमवार से शनिवार, रात 10 बजे सिर्फ सोनी सब पर
