क्या होगा जब सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में पुष्पा का सबसे छोटा बेटा चिराग गायब हो जाएगा?

 क्या होगा जब सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में पुष्पा का सबसे छोटा बेटा चिराग गायब हो जाएगा?

क्या होगा जब सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में पुष्पा का सबसे छोटा बेटा चिराग गायब हो जाएगा?


सोनी सब का शो, ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ एक सिंगल मदर की कहानी है, जिसकी जिंदगी में हर दिन कुछ ना कुछ रोमांचक होता है और इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। पुष्पा की जिंदगी में हर दिन कोई ना कोई चुनौती होती है। इसके आगामी एपिसोड्स में हम पुष्पा के सामने नई परेशानी खड़ी होते देखेंगे। बापोदरा की चॉल को मरम्मत करवाने का प्लान एक अलग ही मोड़ ले लेता है और पुष्पा का छोटा बेटा, चिराग किसी गलत काम में फंस जाता है और किसी झांसे में आ जाता है।  


पहले के एपिसोड्स में दर्शकों ने बापोदरा चॉल की मरम्मत का रोमांचक सफर देखा। वहीं दूसरी तरफ चिराग को मिस्‍टर बालन की ओर से पेंटिंग बनाने का एक अच्छा सौदा मिल जाता है, लेकिन चिराग को उसके गैरकानूनी कामों की खबर नहीं होती। मिस्‍टर बालन, चिराग की पेंटिग्स के जरिए नकली पासपोर्ट का गैरकानूनी धंधा करने की योजना बना रहा है। इससे बेखबर, चिराग जाल में फंस जाता है। इससे पहले कि चिराग मिस्‍टर बालन की सच्चाई जान पाता, वह किडनैप हो जाता है। 


क्या चिराग, बालन के कामों के बारे में जान पाएगा और किडनैपरों के चंगुल से किस तरह बाहर निकलेगा? यह देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा, जब पुष्पा खुद चिराग को छुड़ाने के लिए आगे आएगी।


चिराग की भूमिका निभा रहे दर्शन गुर्जर कहते हैं, “चिराग हमेशा से ही बच्चा रहा है, जो हर वक्त किसी ना किसी मुसीबत में फंसता ही रहता है। लेकिन एक बिगड़ैल बच्चे से लेकर अब मां की मदद करने की कोशिश करने वाले बेटे तक, उसने काफी लंबा सफर तय किया है। साथ ही वह अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान दे रहा है। लेकिन किस्मत ने उसके लिए कुछ और ही सोच रखा है, क्योंकि वह उसके लिए बिछाए गए जाल में फंस जाता है। मुझे इस किरदार को निभाने में मजा आ रहा है, क्योंकि इसके कई सारे रंग हैं। चिराग के अनुभव से लोगों को जिंदगी के कुछ सबक सीखने को मिलेंगे। यह देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा कि वह इस स्थिति को कैसे संभालता है। देखते रहिए, ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, सोनी सब पर।”


देखिए, पुष्पा इम्पॉसिबल, हर सोमवार से शनिवार, रात 9:30 बजे केवल सोनी सब पर

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने