सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में डीसीपी तेजस्वी के रूप में नेहा डांडले की एंट्री के साथ शुरू होगा एक नया अध्याय
सोनी सब चैनल पर ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, एक सिंगल मदर की कहानी है जो साहसी और अलग हटकर है। यह कहानी, रोमांच, ट्विस्ट से भरपूर है, जिसने दर्शकों को बांधे रखा है और उनका भरपूर मनोरंजन कर रही है। पुष्पा का हर दिन एडवेंचर से भरपूर और नई चीजें सीखने वाला होता है। ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में डीसीपी तेजस्वी के रूप में नेहा डांडले की एंट्री के साथ एक नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। यह किरदार कुछ पुराने जख्मों को अपने साथ लेकर आया है, जिसका संबंध पुष्पा के पूर्व पति दिलीप पटेल के साथ है।
.
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के पिछले एपिसोड्स में हमने देखा कि जोगी दयाल और बालन के गलत कामों की वजह से चिराग, मुसीबत में फंस जाता है। जोगी दयाल और दिलीप पटेल दोनों का ही गैरकानूनी धंधा करने का अतीत रहा है और डीसीपी तेजस्वी के छानबीन शुरू करने से यह राज सामने आएगा। डीसीपी तेजस्वी का भी एक अतीत है, जिसे वह भुला नहीं पा रही है और वह उसका बदला लेना चाहती है। वह दिलीप पटेल की तलाश में है, जिसे वह उसके पिछले अपराधों के लिए सजा दिलाना चाहती है। इस नए किरदार की एंट्री के साथ, यह शो आपको रोमांच का अनुभव कराता रहेगा।
क्या डीसीपी तेजस्वी, दिलीप पटेल को ढूंढने में कामयाब हो पाएगी?
डीसीपी तेजस्वी की भूमिका निभाने वाली नेहा डांडले कहती हैं, “डीसीपी तेजस्वी के मेरे किरदार की एक कहानी है। उसके कई पुराने जख्म हैं, जिसका वह बदला लेना चाहती है। मुझे इस तरह का मजबूत किरदार निभाने में बड़ा मजा आ रहा है, क्योंकि इससे बतौर एक्टर मुझे अपने दायरे को बढ़ाने का मौका मिलता है। डीसीपी तेजस्वी को आप हल्के में नहीं ले सकते; वह मर्दानी है और मजबूती से मुश्किलों का सामना करती है। वह खुद केस को अपने हाथ में लेती है और न्याय दिलाने और सच को बाहर लाने की पूरी कोशिश करती है। उसका पूछताछ का तरीका बड़ा ही ‘हटके’ है और वह आत्मविश्वास से भरी हुई है। इस किरदार के लिए मैंने काफी मेहनत और प्रयास किए हैं। मैं यह देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं कि यह परदे पर कैसा नजर आता है। मुझे पूरा यकीन है कि यह किरदार दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना लेगा। यह देखना अब और भी दिलचस्प होगा, जब पुष्पा और तेजस्वी का आमना-सामना होगा। देखते रहिए, ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’, सोनी सब पर।”
देखिए, ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ केवल सोनी सब पर, सोमवार से शनिवार, रात 9:30 बजे।
