लौट आया है पुष्‍पा का अतीत- सोनी सब के ‘पुष्‍पा इम्‍पॉसिबल’ में दिलीप पटेल की धरम रायधान के रूप में दोबारा एंट्री हुई

 लौट आया है पुष्‍पा का अतीत- सोनी सब के ‘पुष्‍पा इम्‍पॉसिबल’ में दिलीप पटेल की धरम रायधान के रूप में दोबारा एंट्री हुई


 क्‍या होगा जब पुष्‍पा का उससे सामना होगा? 

लौट आया है पुष्‍पा का अतीत- सोनी सब के ‘पुष्‍पा इम्‍पॉसिबल’ में दिलीप पटेल की धरम रायधान के रूप में दोबारा एंट्री हुई


सोनी सब के शो ‘पुष्‍पा इम्‍पॉसिबल’ ने दिल को छू लेने वाली अपनी कहानी से दर्शकों के दिलो-दिमाग में एक खास जगह बनाई है। पुष्‍पा पटेल की भूमिका में करुणा पांडे ने दर्शकों के साथ गहरा जुड़ाव बना लिया है और आज पुष्‍पा को पूरा देश प्‍यार ही नहीं करता है, बल्कि वह सारी महिलाओं के लिये एक जाना-पहचाना नाम और प्रेरणा बन चुकी है।


पुष्‍पा की जिन्‍दगी में दिलीप पटेल (जयेश मोरे) की दोबारा एंट्री होने के साथ रोमांचक ट्विस्‍ट्स और टर्न्‍स दर्शकों का इंतजार कर रहे हैं, क्‍योंकि पुष्‍पा का अतीत उसके वर्तमान में वापसी कर रहा है, जिसके बारे में उसे बिलकुल पता नहीं है। पुष्‍पा की जिन्‍दगी और उसकी खुशियों में अड़चन लाने के लिये दिलीप पूरी तरह से तैयार है।


अपने भूला चुके अतीत को अपनी जिन्‍दगी में फिर से लौटता देखकर पुष्‍पा कैसे प्रतिक्रिया देगी?


दिलीप पटेल का किरदार निभा रहे जयेश मोरे ने कहा, “जब मुझे बताया गया कि मेरा किरदार शो में एक बिलकुल नये अवतार में दोबारा एंट्री करेगा, तब मैं बहुत उत्‍साहित था। दिलीप इस बार पुष्‍पा की खुशियों को खत्‍म करने और उसकी जिन्‍दगी में नई परेशानियाँ खड़ी करने आया है। मैं यकीन के साथ कह सकता हूँ कि आगे एक रोमांचक सफर दर्शकों का इंतजार कर रहा है, तो सोनी सब पर ‘पुष्‍पा इम्‍पॉसिबल देखते रहिये।‘’


देखते रहिये ‘पुष्‍पा इम्‍पॉसिबल’, हर सोमवार से शनिवार रात 9.30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने