गोल्डन किचन ने एक साल पूरा होने पर रक्तदान शिविर लगाया

 गोल्डन किचन ने एक साल पूरा होने पर रक्तदान शिविर लगाया

गोल्डन किचन ने एक साल पूरा होने पर रक्तदान शिविर लगाया

डेराबस्सी, गोल्डन किचन द्वारा एक वर्ष पूर्ण होने पर मोदी प्रॉपर्टी और टेकू मार्केट के सहयोग से प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन श्रीमती आशु उपनेजा के पति नरेश उपनेजा व नगर परिषद डेराबस्सी के अध्यक्ष दविंदर सिंह सैदपुर ने किया. चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने 60 यूनिट ब्लड कलेक्ट किया।

गोल्डन किचन ने एक साल पूरा होने पर रक्तदान शिविर लगाया

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश उपनेजा ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, क्योंकि रक्तदान महादान है और रक्तदान से कई कीमती जान बचाई जा सकती है. रक्त की एक-एक बूंद अनमोल है जो किसी भी मरते हुए व्यक्ति को जीवनदान दे सकती है।उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती बल्कि मन को संतोष मिलता है कि रक्तदान कर हम किसी जरूरतमंद को जीवनदान दे सकते हैं। इस अवसर पर ब्लड डोनर मास्टर कर्म सिंह जिन्होंने 56 मी बार ब्लड डोनेट किया।

आयोजकों ने रक्तदाताओं को जलपान भी कराया। इसके अलावा शिविर में उपस्थित विभिन्न हस्तियों द्वारा रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर अमृतपाल सिंह मोदी, गोल्डन किचन से गुरप्रीत सिंह सैदपुरा, धर्मवीर सिंह सैदपुरा ने रक्तदान करने वाले लोगों और उपस्थित प्रमुख हस्तियों का विशेष आभार व्यक्त किया।

गोल्डन किचन ने एक साल पूरा होने पर रक्तदान शिविर लगाया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने