युवक की जीव दातों से काटी, गाड़ी की पार्किंग के दौरान हुई मारपीट दौरान 

  युवक की जीव दातों से काटी, गाड़ी की पार्किंग के दौरान हुई मारपीट 

युवक की जीव दातों से काटी, गाड़ी की पार्किंग के दौरान हुई मारपीट दौरान


डेराबस्सी के वार्ड नंबर 18 में गाड़ी की पार्किंग दौरान हुई मारपीट दौरान एक युवक की जीभ का टुकड़ा दांतों में आकर कट गया। जीभ के इस टुकड़े को जोड़ने के लिए बर्फ युक्त डिब्बे में लेकर डेराबस्सी् अस्पताल से लेकर जीएमसीएच, पीजीआई व अलकेमिस्ट अस्पताल, पंचकूला तक परिवार घूमा परंतु देर होने के कारण टुकड़ा नहीं जुड़ सका। बहरहाल, युवक की जीभ का ट्रीटमेंट कर उसे पंचकूला से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस ने मारपीट में दो भाइयों समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

 
जानकारी मुताबिक जीभ का टुकड़ा कटने से ट्रीटमेंट के बाद जख्मी हरप्रीत पुत्र पवन कुमार अभी न कुछ बोल पा रहा है, न ही कुछ खा पा रहा है। पवन के अनुसार गाड़ी बैक करते समय हुई कहासुनी के बाद विपुल गर्ग, उसके भाई रिषभ और उनके अज्ञात दोस्त ने उनके लड़के को पीटना शुरू कर दिया। विपुल की वजह से उसके बेटे की जीभ कट गई जिसने अपने दांतों से जीभ काटी। 


घायल हरप्रीत सिंह के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ उचित व सख्त कार्रवाई के साथ ही गिरफ्तारी की मांग की है। जांच अफसर सुखदेख सिंह के अनुसार जख्मी अभी बोल पाने में असमर्थ है। फिलहाल, पिता पवन के बयान पर पुलिस ने विपुल गर्ग, उसके भाई रिषभ गर्ग व उनके अज्ञात साथी के खिलाफ आईपीसी 323, 325, 341, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। उधर, आरोपियों में रिषभ गर्ग ने बताया कि छिपकली की पूंछ के टुकड़े जितना जीभ का अगला हिस्सा दांतों तले आने से कटा है जिसे दोबारा जोड़ने के लिए वह डेराबस्सी से लेकर पंचकूला अस्पताल तक खुद जख्मी के साथ मौजूद रहा परंतु तब तक देर हो चुकी थी। उन्हें हरप्रीत के साथ पूरी हमदर्दी है और माफी मांगते हुए उसकी हरप्रकार से मदद करना चाहते हैं। 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने