दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत की खुशी में डेराबस्सी में बांटे लड्डू
डेराबस्सी दिल्ली में एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने की खुशी में हलका विधायक डेराबस्सी कुलजीत सिंह रंधावा संघ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे। इस अवसर पर बोलते हुए रंधावा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी सोच को लेकर आगे बढ़ रही है और भाजपा द्वारा पिछले 15 वर्षों से दिल्ली एमसीडी पर काबिज भाजपा की नीतियों को नकारते हुए लोगों ने इस बार दिल्ली वासियों ने आम आदमी पार्टी की नीतियों पर मुहर लगा दी है।
विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि दिल्ली की एमसीडी चुनाव में जो जीत हुई है वह ऐतिहासिक जीत हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल सरकार की उपलब्धियों और उनके कार्यों को देखते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार बना दी है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की नीतियों से और भ्रष्टाचार से दिल्ली के लोग पहले से ही बहुत परेशान थे । उन्होंने कहा कि दिल्ली में एमसीडी के 134 सीटें आना यह खुद दर्शाता है कि देश में लोग अब अरविंद केजरीवाल को अब प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।


