क्या हसीना मलिक सोनी सब के ‘मैडम सर’ में करिश्मा सिंह को अपना राज बतायेगी?
सोनी सब के ‘मैडम सर’ की हसीना मलिक के रूप में मशहूर गुल्की जोशी शो में अपने दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। शो के आगामी एपिसोड्स एक और दिलचस्प कहानी के साथ दर्शकों को रोमांचित करने के लिये तैयार हैं, क्योंकि हसीना मलिक (गुल्की जोशी) एक बार फिर से उर्मिला के रूप में महिला पुलिस थाना में लौट आई है। इस बार थाने में उसकी वापसी रोमांचक ट्विस्ट्स के साथ हुई है, जो दर्शकों को उनकी सीट पर बैठे रहने के लिये मजबूर कर देंगे। आगामी एपिसोड्स में, करिश्मा सिंह (युक्ति कपूर) हर बार सारी चीजों पर सवाल उठायेगी, क्योंकि उसे पूरा विश्वास है कि हसीना मलिक झूठ बोल रही है और उर्मिला होने का नाटक कर रही है।
चिंगारी गैंग के महिला पुलिस थाना में आत्मसमर्पण करने के साथ, पुलिस स्टेशन में जीत की लहर थी। इस खुशी का जश्न मनाते हुये, करिश्मा और हसीना मलिक ढेर सारी मस्ती करने नजर आये और उसके बाद एक अनापेक्षित घटना में हसीना बुरी तरह जख्मी हो जाती है। ठीक होने के बाद, हसीना मलिक उर्मिला की तरह नाटक करना शुरू कर देती है, जिससे करिश्मा के मन में शक का कीड़ा पैदा हो जाता है। इसके बाद करिश्मा हर बात पर हसीना से सवाल-जवाब करना शुरू कर देती है और लगातार उससे इस तरह व्यवहार करने का कारण पूछने लगती है। करिश्मा सिंह और हसीना मलिक का हमेशा से ही एक खास रिश्ता रहा है और वह किसी से भी छिपा नहीं है। लेकिन चूंकि, करिश्मा हसीना मलिक को बहुत अच्छे से जानती है, इसलिये वह उसकी बातों पर विश्वास नहीं करती और उसे हसीना की हरकतों पर संदेह हो रहा है।
क्या करिश्मा को हसीना मलिक के ‘उर्मिला’ बनने के पीछे का कारण पता चल पायेगा?
गुल्की जोशी, जोकि एसएचओ हसीना मलिक का किरदार निभा रही हैं, ने कहा, “अब जबकि उर्मिला वापस आ गई है, महिला पुलिस थाना में हर कोई हसीना के एक बार फिर उर्मिला बनने से हैरान है। करिश्मा सिंह को छोड़कर सभी लोग मान लेते हैं कि उर्मिला वापस आ गई है और उन्हें फिर से उसे झेलना होगा। हालांकि, करिश्मा सिंह का मानना है कि हसीना मलिक उर्मिला बनने का नाटक कर रही है। क्या हसीना करिश्मा को अपने दिल की बात बतायेगी या उर्मिला हमेशा के लिये महिला पुलिस थाना में रह जायेगी? जानने के लिये ‘मैडम सर’ देखते रहिये।”
xxxx
युक्ति कपूर, जोकि ऑफिसर करिश्मा सिंह का किरदार निभा रही हैं, ने कहा, “करिश्मा हसीना को बहुत अच्छे से जानती है, जिससे उसे शक होने लगता है कि हसीना मलिक शायद उर्मिला की तरह ऐक्टिंग कर रही है। उसे लगने लगता है कि शायद हसीना किसी ऐसे केस को सुलझाने के लिये अंडरकवर के रूप में काम कर रही है, जिसके बारे में वह महिला पुलिस थाना के सदस्यों को नहीं बता सकती है। यही कारण है कि वह उर्मिला के वापस लौटने की वजह जानना चाहती है। इस कहानी पर काम करके मुझे बहुत मजा आ रहा है। मैं आपको आश्वस्त कर सकती हूं कि आगामी एपिसोड्स बेहद इमोशनल होने वाले हैं, जिसे आप जरूर देखना चाहेंगे। तो इस सफर में हमारे साथ जुड़ जाईये।”
देखते रहिये ‘मैडम सर’ हर सोमवार से शनिवार, शाम 7:30 बजे सिर्फ सोनी सब पर
