लायंस क्लब द्वारा डेराबस्सी में समाज सेवा के लिए किए जाने वाले आगामी प्रोजेक्ट्स के संबंधी हुई मीटिंग
डेराबस्सी
लायंस क्लब डेराबस्सी में क्लब के प्रधान लॉयन बलकार सिंह की अध्यक्षता में मीटिंग हुई जिसमें आगामी महीनों में डेराबस्सी में समाज सेवा के लिए होने जा रहे कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा हुई। अधिक जानकारी देते हुए क्लब के सेक्रेटरी लॉयन सनंत भारद्वाज ने बताया कि मीटिंग में डेराबस्सी में समाज की सेवा के लिए बहुत सारे प्रोजेक्ट के लिए चर्चा हुई। जिसमें बरवाला रोड के करीब लायंस क्लब की तरफ से आधुनिक तरीके की मशीनों के माध्यम से फिजियोथैरेपी सेंटर खोलने का प्रस्ताव पास हुआ और जहां जहां पर भी बस स्टॉप हैं वहां सवारियों के बैठने के लिए शेल्टर का प्रबंध भी किया जाएगा। आगामी शहर वासियों के लिए ब्लड डोनेशन कैंप, आंखों के मुफ्त ऑपरेशन की सुविधा आंखों के चेकअप कैंप एवं नेचुरल पैथी के माध्यम से स्वास्थ्य शिविर के लिए अनेकों प्रोजेक्ट करने का प्रस्ताव पास हुआ l गवर्नर 321 F ललित बैहल की तरफ भी पूर्ण सहयोग देने का वादा किया है l क्लब के सीनियर मेंबर कृष्ण पाल के अनुसार सभी मेंबर से अनुरोध किया गया कि ज्यादा से ज्यादा अपना इस प्रोजेक्ट में समय का योगदान डालें क्योंकि भगवान की पूजा और समाज की सेवा एक समान होती है l इस मौके पर डॉ बरखा राम ने कहा कि हम साल पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ने का पूरा प्रयास करेंगे ताकि हम इस साल 100 से ऊपर प्रोजेक्ट करके डेराबस्सी लायंस क्लब को पूरे डिस्ट्रिक्ट में नंबर वन पर पूरी टीम के सहयोग से लेकर आने का प्रयास करेंगेl इस अवसर पर मीटिंग हुई जिसमें लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 321 f के गवर्नर लॉयन ललित बहल, डिस्ट्रिक्ट के खजांची लॉयन धीरज कुमार, रीजन चेयरपर्सन आरके गुप्ता, क्लब के सीनियर मेंबर एवं एंटी ड्रग्स चेयरमैन लॉयन कृष्ण पाल शर्मा, सर्विस चेयर पर्सन लॉयन डॉ बरखा राम, खजांची रविंद्र सैनी, डायरेक्टर लॉयन रमेश राणा , लॉयन नितिन जिंदल लॉयन महेंद्र पाल एसडीओ, लायन सुशील धीमान, लॉयन प्रेम सिंह, लॉयन जितेंद्र गोगिया, लॉयन एसके मित्तल रिटायर् एस एम ओ डेराबस्सी मजूद रहे।
