धरम की पहचान जानकर चिराग को हुई हैरानी : सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में ऐसे ही कई और चौंकाने वाली घटनायें देखें
सोनी सब के ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में अपने लिये एक सम्मानपूर्ण जीवन पाने की एक महिला की अपारंपरिक यात्रा को दिखाया गया है। यह एक सिंगल मदर पुष्पा पटेल की कहानी है, जो अकेले ही अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही है और उन्हें जहां तक संभव हो सर्वश्रेष्ठ जीवन उपलब्ध कराने के लिये दृढ़-निश्चयी है। आगामी एपिसोड्स में, यह शो आपके लिये एक और चौंकाने वाला ट्विस्ट लेकर आया है, जब चिराग (दर्शन गुर्जर) को दिलीप पटेल (जयेश मोरे) और उसकी असली पहचान के बारे में पता चलता है, जिसे वह दुनिया से छिपा रहा है।
इस शो ने हमेशा ही हर किरदारों की भावनाओं को प्रदर्शित किया है और अब यह देखने का समय है कि चिराग इस चौंकाने वाली खबर पर क्या प्रतिक्रिया देता है। धरम रायधन के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के प्रयास में वह भावनाओं की लहर का अनुभव कर रहा है। आगामी एपिसोड्स में, शो में धरम रायधन के फिंगरप्रिंट के दिलीप से मेल नहीं खाने के साथ एक विनाशकारी मोड़ आयेगा और इसी के साथ इन दो किरदारों की दो अलग-अलग पहचानों का खुलासा होगा।
क्या चिराग को धरम का सच पता चल जायेगा और वह धरम एवं दिलीप के बीच के संबंध का पता लगा पायेगा?
शूटिंग के दौरान के अपने इमोशन्स के बारे में बताते हुये, दर्शन गुर्जर ने कहा, “एक पिता और पुत्र के बीच होने वाली बातचीत इमोशनल हो सकती है और जब मैं इस सीन की शूटिंग कर रहा था, तो मैंने उन भावनाओं को दिल से महसूस किया। मेरे दिमाग में कई भावनायें उमड़ रही थीं और इस सीन में चिराग के दिल की भावनाओं को व्यक्त करने का प्रयास करना मेरे लिये एक भावनात्मक सफर रहा। किसी भी कलाकार को संयोग से ही ऐसे किरदारों को निभाने का मौका मिलता है और जैसा कि मैंने हमेशा कहा है चिराग के व्यक्तिव को प्रस्तुत करने से बतौर कलाकार मेरा दायरा बढ़ा है। आगामी दृश्यों के लिये, मुझे खुद को भावनात्मक रूप से तैयार करना पड़ा, ताकि मैं उन भावनाओं के साथ अच्छे से न्याय कर पाऊं, जिससे चिराग गुजर रहा है। आने वाले एपिसोड आपको देखना चाहिये, क्योंकि ये न सिर्फ कहानी में ढेरों बदलाव लेकर आयेंगे, बल्कि बतौर कलाकार हमारी रेंज को भी दिखाते हैं। तो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के साथ बने रहें और कहानी में आने वाले दिलचस्प ट्विस्ट्स का आनंद उठायें।‘’
कहानी में आये कई और चौंकाने वाले मोड़ का आनंद उठाने के लिये देखते रहिये ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’,
हर सोमवार से शनिवार, रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर
