फिल्म फेयर और आइफा के तर्ज पर पटना के बापू सभागार में पहली बार होगा ‘BEFA’ अवॉर्ड का आयोजन

 फिल्म फेयर और आइफा के तर्ज पर पटना के बापू सभागार में पहली बार होगा ‘BEFA’ अवॉर्ड का आयोजन

फिल्म फेयर और आइफा के तर्ज पर पटना के बापू सभागार में पहली बार होगा ‘BEFA’ अवॉर्ड का आयोजन


फिल्म फेयर और आइफा के तर्ज पर बिहार की राजधानी पटना में पहली बार भारत इंटरटेनमेंट फिल्म आवार्ड BEFA-2023 का आयोजन किया  जाएगा। BEFA-2023 पटना के बापू सभागार में आयोजित होगा। ये जानकारी पटना के होटल पनाश में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान BEFA-2023 के आयोजक एवं मुख्य अतिथि राजीव रंजन, दीपक ठाकुर, कमल नोपनि, कुणाल अग्रवाल, राजेश कुमार और हेमंत कुमार ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने दावा किया कि BEFA-2023 की तैयारी फिल्म फेयर से भी ज्यादा भव्य पैमाने पर की जाएगी, जिसमें देश भर की फिल्म इंडस्ट्री के बड़े – बड़े लोग मौजूद रहेंगे। 

फिल्म फेयर और आइफा के तर्ज पर पटना के बापू सभागार में पहली बार होगा ‘BEFA’ अवॉर्ड का आयोजन


उन्होंने आगे बताया कि BEFA-2023 में बॉलीवुड के कई गणमान्य कलाकारों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जायेगा और साथ ही साथ हमारी अपनी भाषा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के समस्त ख्याति प्राप्त कलाकारों को पुरस्कृत एवं सम्मानित करना हमारा लक्ष्य है। BEFA-2023 के माध्यम से हम यह भी हम दर्शाने का प्रयास करेंगे कि हमारी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री और बिहार की अपनी संस्कृति कितनी धनी है। भोजपुरी भाषा को भी राष्ट्रीय एवं विश्व पटल पर अन्य भाषाओ जैसा सम्मान दिलाना भी हमारा उदेश है। 


उन्होंने कहा कि हमारी राज्य सरकार अपने बिहार प्रदेश में भोजपुरी फिल्मो के निर्माण हेतु सब्सिडी देने की तरफ विशेष ध्यान दे. ताकि अधिक से अधिक भोजपुरी फिल्मो का निर्माण बिहार में हो सके, जिसके माध्यम से विश्व पटल पर अपने बिहार की संस्कृति को बढ़ावा मिले। BEFA-2023 कराने का मकसद यह भी है कि अपनी संस्कृति को बहुत साफ सुथरे ढंग से हम सिनेमा के माध्यम से दुनिया को दिखाए।  हम उन विभूतियों को BEFA-2023 के माध्यम से सम्मानित करके गौरवान्वित होंगे, जिन्होंने बिहार के उत्थान हेतु अपना सर्वस्व समर्पित किया चाहें कला के माध्यम से हो प्रसासनिक स्तर पर हो, समाजिक स्तर पर हो या राजनैतिक स्तर पर हो।  


BEFA-2023 के मुख्य आकर्षण बॉलीवुड के  सुपर स्टार सुनील सेट्ठी, रवीना टंडन, जरीन खान, राजपाल यादव, अमीषा पटेल, गुलशन ग्लोवर, रजा मुराद, अली खान, मुस्ताक खान, संजय मिश्रा, पंकज तिरपाठी, मनोज वाजपेयी, पदम् श्री उदित नारायण, पदम् श्री शारदा सिन्हा, जैकी श्रॉप, रविशुधा चौधरी, अनूप ठाकुर व अन्य कलाकार होंगे, जबकि भोजपुरी की शान सुपर स्टार कुणाल सिंह, दिनेश लाल यादव, रवि किशन, खेसारी लाल यादव, रितेश पण्डे, अरविन्द अकेला कल्लू, चिंटू पण्डे, प्रमोद प्रेमी, समर सिंह, राहुल श्री वास्तव, रानी चटर्जी, कल्पना सिंह, पाखी हेगड़े, आम्रपाली दुबे, अंजना सिंह, राकेश मिश्रा एवं अन्य कलाकार BEFA-2023 को यादगार बनाएंगे। कार्यक्रम के दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े निर्माता निर्देशक व संगीतकार भी मौजूद रहेंगे ।

उक्त जानकारी BEFA-2023 के प्रस्तुतकर्ता रॉय फिल्म एंटटेन्मेंट के द्वारा दी गई। उनके ओर से ये भी बताया गया कि बिहार की शान रह चुके स्व. सुशांत सिंह राजपूत का सपना था कि  बिहार में भी बड़े स्तर पर अवार्ड शो हो। इसलिए यह  BHART ENTERTAINMENT FILM AWARD हमारे प्रिय सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने