नशा मुक्त भारत के तहत सांझ केंद्र पुलिस द्वारा नशे से बचाव पर सेमिनार आयोजित

 नशा मुक्त भारत के तहत सांझ केंद्र पुलिस द्वारा नशे से बचाव पर सेमिनार आयोजित

नशा मुक्त भारत के तहत सांझ केंद्र पुलिस द्वारा नशे से बचाव पर सेमिनार आयोजित

डेराबस्सी, 

डीजीपी पंजाब पुलिस के दिशा निर्देशोंनुसार एएसपी डॉ दर्पण आहलूवालिया की देखरेख में स्थानीय एस टेंपो यूनियन में सांझ केंद्र इंचार्ज एसआई भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में नशे से बचाव हेतु सेमिनार आयोजित किया गया।

एसआई भूपिंदर सिंह ने सेमिनार की शुरुआत करते वहां उपस्थित सभी चालक व सह संचालकों को नशे के नुक्सान तथा इनसे किस प्रकार बचा जा सकता है इसकी जानकारी दी। उन्होंने युवाओं द्वारा किए जाने वाले नशों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि नशा एक आदत नहीं बल्कि एक मानसिक रोग है।

नशा मुक्त भारत के तहत सांझ केंद्र पुलिस द्वारा नशे से बचाव पर सेमिनार आयोजित

 इसके साथ ही उन्होंने इन नशों से किस प्रकार बचा जा सकता है इसकी जानकारी भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि नशा करने से व्यक्ति में सोचने-समझने की शक्ति नहीं रहती। नशा कुछ समय के लिए मज़ा देता है पर वास्तव में यह सारी ज़िन्दगी की सज़ा है। उन्होंने सभी से नशों से दूर रहने का आग्रह किया। इस मौके कांस्टेबल राजीव कुमार, हरमनजोत सिंह, सुखविंदर कौर, एस टेंपो यूनियन प्रधान मोहनलाल के अलावा कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।

नशा मुक्त भारत के तहत सांझ केंद्र पुलिस द्वारा नशे से बचाव पर सेमिनार आयोजित

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने