एटीएस वैली ग्राउंड में मनाया गया ब्लॉक स्तरीय योग दिवस,
पतंजलि भारतीय सभा ने कराया योग
डेराबस्सी
डेराबस्सी के एटीएस ग्राउंड में ब्लॉक स्तर पर 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। पतंजलि भारतीय सभा के ट्राइसिटी हैड नवीन चंद्र फुलेरा की अगवाई में अलग-अलग समाजसेवी संस्थाओं ने इसमें सहयोग दिया। नवीन फुलेरा ने बताया कि योग को अपनाकर, स्वस्थ समाज बनाकर, रोगों को हराकर देश को विकसित बनाएं। सुबह पांच बजे शुरु हुए इस प्रोग्राम में स्थानीय लोगों के साथ-साथ विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने योग करके लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और योग को अपनाने का संदेश दिया। जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान राजन, जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति राजेश शर्मा व सोशल मीडिया जिला प्रभारी अजीत सिंह सिरोही के अलावा कई गणमान्य लोगों ने भी इस प्रोग्राम में हिस्सा लेकर योग आसन किए, वहीं योग प्रशिक्षण देने वाले और ग्रहण करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया। इसके अलावा डेराबस्सी सरकारी कॉलेज, लौंगोवाल पॉलिटेक्निक कॉलेज व भारत विकास परिषद ने अलग योग दिवस पर अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए।

