साप्ताहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ व भजन संध्या आयोजित
डेराबस्सी
श्री राम तलाई पर साप्ताहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ व भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 54वें साप्ताहिक पाठ के दौरान संजय सांवरिया व सुरजीत कुमार की मंडली ने भजन पेश किए। श्री हनुमान सेवा संघ द्वारा आयोजित प्रोग्राम में प्रसाद वितरण व आरती पूजन में भारतीय तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय मंत्री एवं समाज सेवी श्रीमती सर्बजीत कौर सेखों, रिटायर्ड चंडीगढ़ पुलिस अफसर और मानविंदर टोनी राणा व पवन भोला ने बतौर विशेष अतिथि हिस्सा लिया। इस मौके श्री हनुमान सेवा संघ के मुकेश गांधी ने श्री रामतलाई पर निरंतर जारी रहे हनुमान चालिसा पाठ का एक साल पूरा होने तमाम रामभक्तों को बधाई दी। सेवा संघ की ओर से रविंद्र बत्रा, निर्मल निम्मा, जतिंदर सिंह, राजवीर राणा, अनिल शर्मा, टोनी सैनी, सपना मेहता, शीशपाल भी मौजूद थे।
